फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pravasi Uttarakhandi Sammelan grand event will be organized in Dehradun on 12th January

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: 12 जनवरी को होगा भव्य आयोजन, पहुंचेंगे 17 देशों से लोग, सीएम करेंगे शुभारंभ

Fri, 03 Jan 2025 07:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jan 2025 07:46 PM IST
सार

सम्मेलन में उत्तराखंड में निवेश की संभावना, हॉस्पेटिलिटी, वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार और उच्च शिक्षा के साथ ही उद्यान जड़ी-बूटी में संभावनाओं पर चार सत्रों में गहन मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
Pravasi Uttarakhandi Sammelan grand event will be organized in Dehradun on 12th January
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में 17 देशों में रहने वाले उत्तराखंडी पहुंच रहे हैं। अब तक 50 से अधिक जाने माने प्रवासी उत्तराखंडियों ने सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है। 12 जनवरी को आयोजित होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन में उत्तराखंड में निवेश की संभावना, हॉस्पेटिलिटी, वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार और उच्च शिक्षा के साथ ही उद्यान जड़ी-बूटी में संभावनाओं पर चार सत्रों में गहन मंथन किया जाएगा। विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने की पहल खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की।
विज्ञापन


दरअसल, दिसंबर 2023 में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले सीएम विदेश दौरे पर गए थे, जहां प्रवासियों ने उनका उत्तराखंड की रीति परंपरा से स्वागत किया। इस दौरान तमाम सफल लोगों की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। इसी के बाद सीएम ने ऐसे प्रवासियों के अनुभव का लाभ लेने के लिए शासन में प्रवासी उत्तराखंडी सेल गठित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन भी आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सात नवंबर 2024 को देहरादून में अपने देश के भीतर ही विभिन्न राज्यों में रहने वाले उत्तराखंडियों के बीच ऐसा ही एक सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: चारधाम यात्रा प्राधिकरण नहीं, अब परिषद बनेगी, हितधारकों ने भी दिए सुझाव, ड्राफ्ट तैयार

शामिल हो रहे कई दिग्गज
सम्मेलन में विदेश में रह रहे अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले कई प्रवासी उत्तराखंडी शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त दुबई के गिरीश चंद्र पंत के अलावा चीन से देव रतूड़ी, अमेरिका से डॉ. अनीता शर्मा, जापान से भुवन तिवारी, सिंगापुर से सुनील थपलियाल, मीनाक्षी डबराल, थाईलैंड से डॉ. एके काला आदि हैं। कई प्रवासी इससे पूर्व केंद्र सरकार की ओर से भुवनेश्वर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट https://pravasiuttarakhandi.uk.gov.in/en/program भी शुरू कर दी गई है।

विदेशों में रहने वाले उत्तराखंड के प्रवासी, हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। उनके पास ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी, उद्यमशीलता का अनुभव है। सरकार चाहती है कि इस अनुभव से उत्तराखंड प्रवासी अपने प्रदेश और गांव का भी विकास करें। सरकार इस काम में हर संभव मदद देने को तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार प्रवासियों को अपने प्रदेशों के विकास में योगदान की प्रेरणा देते रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed