फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pranav champion allegation on news channel making his video viral.

वायरल वीडियो पर पत्नी के साथ आए चैंपियन, कहा षड़यंत्र

Tue, 22 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 22 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pranav champion allegation on news channel making his video viral.

उत्तराखंड के हरिद्वार में खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पिस्टल हाथ में लेकर पत्नी के साथ डांस करने वाले वीडियो के वायरल होने और न्यूज चैनल द्वारा उसे गलत ढंग से पेश करने को आपराधिक षडयंत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। वह इसके खिलाफ कानून का सहारा लेंगे।

विज्ञापन


विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन ने अपनी पत्नी रानी देवयानी के साथ मंगलवार को नहर किनारा स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की।

उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, वह आठ माह पुराना है और उनके परिवार के एक समारोह का है। वीडियो में उनकी पत्नी उनके साथ है।

मेरे पति बेहद चरित्रवान हैं: रानी देवयानी

Pranav champion allegation on news channel making his video viral.

विधायक चैंपियन ने कहा कि वीडियो न्यूज चैनल ने चुनाव से एक दिन पहले वायरल किया है। जिससे पता चलता है कि यह एक सोची समझी साजिश और आपराधिक षडयंत्र है।

उन्होंने एक चैनल का नाम लेते हुए कहा कि वह उसके खिलाफ मुकदमा करेंगे। विधायक चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी ने कहा कि उनके घर के कार्यक्रम में डांस करना कोई अपराध नहीं है।

उनके पति बेहद चरित्रवान है, उन्हें इस बात पर गर्व है। जनता उनका बेहद सम्मान करती है। उनके पति ने हमेशा जनता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed