फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prakash javadekar in vikas nagar

डिजिटल समाज बदलेगा देश की तस्वीर: जावड़ेकर

Wed, 04 Jan 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Jan 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
prakash javadekar in vikas nagar
prakash javadekar

उत्तराखंड के विकासनगर में कैशलेस ट्रंजेक्शन पर आयोजित एक सेमिनार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि डिजिटल समाज भारत की तस्वीर बदलकर रख देगा। आज दुनिया के सभी विकसित देश डिजिटल हो गए हैं। लिहाजा हमें भी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। डिजिटल इंडिया अभियान आधुनिक भारत के सपने को साकार करेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को राजवाला स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना देश के 500 शहरों को पूरी तरह कैशलेस बनाने की है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है और देश की उन्नति के लिए युवाओं को डिजिटल प्रणाली का हिस्सा बनना चाहिए। कैशलेश प्रणाली भारत के लिए वरदान साबित होगी। इससे काला धन और भ्रष्टाचार खत्म होगा।
विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा विकसित देशों में जीडीपी का मात्र चार फीसदी ही कैश में है, जबकि हमारे देश में ये 12 फीसदी तक पहुंच गया था। जिससे देश में भ्रष्टाचार चरम पर था। इसी वजह से केंद्र सरकार ने नोटबंदी का ऐतिहासिक फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में 109 करोड़ आधार कार्ड, 100 करोड़ मोबाइल और 100 करोड़ बचत बैंक खाते हैं। ऐसे में आसानी से कैशलेस सोसाइटी स्थापित हो सकता है।

उन्होंने युवाओं से डिजिटल इंडिया के बदलाव का वाहक बनने का आह्वान किया। कहा कि देश में 70 करोड़ लोगों के पास डेबिट कार्ड है। हम कार्ड का यूज करें तो बैंक, एटीएम जाने की जरूरत ही नहीं होगी।

उत्तराखंड में आएगी भाजपा की सरकार
पत्रकारों के सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने कहा कि उत्तराखंड में निश्चित तौर पर सत्ता परिवर्तन होगा। प्रदेश की जनता इसका मन बना चुकी है। जिस तरह से वर्तमान में उत्तराखंड में राजनीतिक समीकरण हैं उस हिसाब से 2017 में यहां भाजपा की सरकार आनी तय है।


गूगल ब्वॉय ने किया समर्थन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद गूगल ब्वॉय कौटिल्य ने भी केंद्र सरकार की इस मुहिम का समर्थन किया। कौटिल्य ने कहा कैशलेश ट्रांजेक्शन से कर चोरी बचेगी। जिसका फायदा देश के विकास के रूप में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed