फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Praised mother Chandraghanta by singing hymns

Dehradun News: भजन गाकर मां चंद्रघंटा का किया गुणगान

Tue, 01 Apr 2025 09:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Praised mother Chandraghanta by singing hymns
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विकासनगर। पछवादून के मंदिरों में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। सुबह से पूजा के लिए विकासनगर, हरबर्टपुर, कालसी और सेलाकुई स्थित मंदिरों में महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस अवसर पर महिलाओं ने मंदिरों में भजनों के माध्यम से मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप का गुणगान भी किया।


अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर के पुजारी मनोज पैन्यूली ने श्रद्धालुओं को बताया कि मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। बताया कि माता के विग्रह की पूजा-अर्चना की जाती है। चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत शांतिदायक और कल्याणकारी है। बाघ पर सवार मां चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। उनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है। इसलिए, उन्हें मां चंद्रघंटा कहा जाता है। बताया कि 10 भुजाओं वाली मां चंद्रघंटा के प्रत्येक हाथ अलग-अलग शस्त्र से सुशोभित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed