फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pradhan Mantri Awas Yojana: Minister Prem Chand Agarwal started online lottery for house

प्रधानमंत्री आवास योजना: ऑनलाइन लॉटरी से मिली अपने घर की सौगात, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की शुरुआत

Fri, 11 Nov 2022 11:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Nov 2022 11:55 PM IST
सार

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के तहत उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद की ओर से 16 परियोजनाओं पर निजी विकासकों के माध्यम से काम चल रहा है।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana: Minister Prem Chand Agarwal started online lottery for house
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आवास आवंटन के लिए ई-बुकिंग पोर्टल शुरू हुआ है। पहले ही दिन इस पोर्टल से आवास विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लाभार्थियों को ऑनलाइन लॉटरी निकालकर आवास दिए। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एएचपी घटक के तहत उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद की ओर से 16 परियोजनाओं पर निजी विकासकों के माध्यम से काम चल रहा है।

विज्ञापन


इन परियोजनाओं पर अप्रैल के बाद काम शुरू हुआ है। इनमें 1256 आवास की कनकपुर-काशीपुर परियोजना, 768 आवास की शिकारपुर-रुड़की परियोजना, 1168 आवास की उकरौली-सितारगंज परियोजना के नाम शामिल हैं। परिषद ने नगर निगम, नगर निकायों, जिला विकास प्राधिकरणों और जिला स्तरीय कार्यालयों के माध्यम से आवास आवंटन के पात्र लोगों से आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


Uttarakhand: अब घर बैठे मोबाइल पर मिलेंगी सरकार की दर्जनों सेवाएं, सीएम धामी ने कई एप और पोर्टल किए लांच
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदनों की जांच के बाद प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं नगर निकाय के प्रतिनिधियों ने संयुक्त स्थल निरीक्षण के बाद लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन की व्यवस्था की है। लॉटरी के लिए परिषद की ओर से एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर ऑनलाइन आवास बुकिंग और ऑनलाइन लॉटरी के लिए ई-बुकिंग पोर्टल विकसित किया गया है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में आवास आवंटन के लिए बुकिंग ऑफलाइन पद्धति के साथ-साथ ई-बुकिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी होंगे।


इसके लिए प्रदेश के कॉमन सर्विस सेंटरों के साथ पोर्टल का इंटिग्रेशन किया जा चुका है। ई-बुकिंग पोर्टल के शुभारंभ के मौके पर अपर मुख्य सचिव आवास आनन्दबर्द्धन, उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद के आयुक्त सुरेंद्र नारायण पांडेय मौजूद रहे। 

पहली बार ऑनलाइन लॉटरी से मिली घर की चाबी
मंत्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शिकारपुर-रुड़की के 768 ईडब्ल्यूएस आवास के लिए कुल 923 आवेदन मिले थे। जांच के बाद इनमें से 49 अयोग्य पाए गए। बाकी 874 आवेदकों में से 768 आवेदकों को ई-बुकिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी से आवास आवंटित किए गए। लॉटरी में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को भूतल में आवास आंवटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 40 लाभार्थियों को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किए गए हैं। इस अवसर पर एचडीएफसी के विपिन त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed