फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pradhan made serious consensus in Alpana and Kurali in Kotha

-कोठा में अल्पना और कुरोली में गंभीर सर्वसम्मति से बनें प्रधान

Mon, 16 Sep 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pradhan made serious consensus in Alpana and Kurali in Kotha
ग्राम पंचायत कोठा तारली की निर्विरोध प्रधान अल्पना तोमर । - फोटो : VIKAS NAGAR
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इसक लिए कोठा तारली गांव के ग्रामीणों ने मिशाल पेश की है। ग्रामीणों ने इस बार गांव की 21 वर्षीय बीए पास अल्पना तोमर पुुत्री टीकम सिंह तोमर को ग्राम सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चुना है। मैदान में ताल ठोक रही पांच शादीशुदा महिला उम्मीदवारों ने अपने दावेदारी वापस ले ली। गांव में पहली बार निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया है। स्याणा प्रेम सिंह तोमर ने बताया कि इस बार गांव में ग्राम प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित था। जिसे लेकर हर बार की तरह इस बार भी चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खासा प्रतिद्वंदता थी। ऐसे में गांव की बेटी अल्पना ने ग्राम प्रधान बनने की इच्छा जाहिर की तो चुनाव लड़ने की इच्छुक अन्य पांच शादीशुदा महिलाओं ने अपनी दावेदारी को वापस ले लिया। बैठक में दीवान सिंह, प्रेम सिंह तोमर, दयाराम तोमर, कल सिंह तोमर, वीर सिंह, श्याम सिंह, कुंदन सिंह, जालम सिंह, दलीप सिंह, मातवर सिंह, रतन सिंह, पूरण सिंह, प्रताप सिंह, कुंवर सिंह, महावीर सिंह, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कालसी प्रखंड के ग्राम पंचायत कुरोली में भी ग्रामीणों ने खुली बैठक कर सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से 33 वर्षीय गंभीर राय पुत्र कुंवर सिंह राय को ग्राम प्रधान चुना। ग्राम पंचायत में कुरोली और बोहरी दो ग्राम पंचायतें आती हैं। जिनकी आबादी 700 है। गंभीर राय स्नातक हैं। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में भी लोगों की मदद करते रहते हैं। बैठक में अर्जुन सिंह राय, रण सिंह चौहान, सरदार सिंह, रणवीर सिंह राय, दयाल राय, रविंद्र राय, दीवान सिंह राय, महेंद्र सिंह राय, कपिल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनीषा जोशी बनी बीडीसी मेहरावना
चकराता। जौनसार बावर क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के साथ ही अब बीडीसी सदस्य भी निर्विरोध चुने जाने लगे हैं। रविवार को क्षेत्र पंचायत मेहरावना अंतर्गत आने वाले पाटी, रावना, बुरास्वा, मेहरावना, बंगोती, शिर्बा और टुंगरोली गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से बैठक कर बीडीसी का चयन किया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मेहरावना गांव निवासी मनीषा जोशी पत्नी विवेक जोशी को निर्विरोध बीडीसी चुना है। मनीषा ने कहा कि वह क्षेत्र विकास को प्रयत्नशील रहेंगी। सरकार की हर योजना को वह गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर खत स्याणा परम सिंह, सरदार सिंह, जवाहर सिंह नेगी, आशाराम जोशी, शांतिराम जोशी, बलवीर रावत, पुरचंद रावत, किशन सिंह रावत, रघुवीर रावत, अतर सिंह चौहान, आनंद सिंह, सुनील जोशी, सतपाल रावत, नरेश रावत, केशर वर्मा, बॉबी चौहान, जसपाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed