{"_id":"ea966f4e85a31f2ec6bf7fbe0f84a586","slug":"pradhan-came-forward-to-save-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बचाने को सड़कों पर प्रधान, करेंगे विस का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बचाने को सड़कों पर प्रधान, करेंगे विस का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
हिमालयन यूनिटी मिशन की ओर से आयोजित गांव बचाओ अभियान के तहत प्रदेश भर से दून पहुंचे ग्राम प्रधान दून की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने अग्रवाल धर्मशाला से गांधी पार्क तक रैली निकाली।
विज्ञापन
इससे पहले आयोजित सम्मेलन में पंचायती राज संशोधन संघर्ष समिति गठित करने और विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने का एलान किया गया।
हिमालयन यूनिटी मिशन (एचयूएम) की ओर से गांव बचाओ अभियान के तहत रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित प्रदेश के ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में अभियान के प्रणेता और हिमालयन पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) के संस्थापक डा. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि राज्य गठन के 15 साल बाद भी गांवों की अनदेखी जारी है।
विज्ञापन
यही वजह है कि गांव के गांव खाली होते जा रहे हैं और कभी आबाद रहे गांव खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के बगैर प्रदेश का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
सम्मेलन में पिथौरागढ़, पौडी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर आदि जनपदों से आए ग्राम प्रधानों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ग्राम पंचायतों का सशक्तीकरण प्रमुख मुद्दा रहेगा।
प्रधानों ने सम्मेलन में पंचायती राज के कार्यान्वयन, प्रधानों के वेतन और सुविधाओं, उत्तराखंड के विकास में प्रधानों की भूमिका, ग्राम प्रधानों के कार्यानुभव और राजनीकि परिप्रेक्ष्य पर प्रमुखता से चर्चा की गई।
इस मौके पर ऊधमसिंह नगर से प्रधान संजय चौधरी, रुद्रप्रयाग से वीरपाल नेगी, उत्तरकाशी से प्रद्युमभन भट्ट, चमोली से रामचंद्र, पौड़ी से सुनील कुमार, पिथौरागढ़ से नीलांबर जोशी व विक्रम सिंह खडायत, आरएस बिष्ट, दीप हटबोला आदि मौजूद रहे।