{"_id":"587f905a4f1c1b6f2eefdff3","slug":"pradeep-tamta-attack-on-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खनन के खलनायक, आज भाजपा के नायक बन गए: टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन के खलनायक, आज भाजपा के नायक बन गए: टम्टा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 18 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप टम्टा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि खनन के खलनायक, आज भाजपा के नायक बन गए हैं। परिवारवाद से दूर रहने की बात करने वाली भाजपा ने उत्तराखंड के लिए प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें परिवारवाद के सिवाय कुछ नहीं है।
विज्ञापन
स्वराज आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए टम्टा ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड की नदियों को खोदने का कांग्रेस पर आरोप लगाती थी। नदियों के अवैध खुदान में माहिर आज भाजपा की गोद में बैठ गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने पिता-पुत्र दोनों को टिकट भी दे दिया है। कांग्रेस को अब आरोप नहीं झेलने पड़ेंगे। इसके अलावा पॉलीहाउस एवं कृषि घोटाले के आरोपी भी भाजपा में हैं। टम्टा ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया, कहा कि पीएम की कथनी-करनी में अंतर है।
विज्ञापन
'एनडी तिवारी का निजी स्वार्थों के लिए हो रहा इस्तेमाल'
एनडी तिवारी ने बुधवार को अमित शाह से मुलाकात की।
- फोटो : AmarUjala
भाजपा ने उत्तराखंड में पूर्व सीएम और सांसद की बेटी को टिकट दिया है तो यूपी में गृहमंत्री के बेटे को। उन्होंने कहा कि पीएम ने उत्तराखंड की जनता को गुमराह किया है, ऑल वेदर रोड का प्रोजेक्ट यूपीए के समय का है।
पीएम को तीन साल बाद उत्तराखंड की याद आई है। पीएम ने उत्तराखंड का विशेष राज्य का दर्जा भी समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि तिवारी बड़े कद के नेता हैं, लेकिन निजी स्वार्थों के चलते कुछ लोग उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। तिवारी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। इस दौरान खजान पांडे, हेमंत बगड्वाल, दिनेश कुंजवाल आदि थे।
पीएम को तीन साल बाद उत्तराखंड की याद आई है। पीएम ने उत्तराखंड का विशेष राज्य का दर्जा भी समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि तिवारी बड़े कद के नेता हैं, लेकिन निजी स्वार्थों के चलते कुछ लोग उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। तिवारी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। इस दौरान खजान पांडे, हेमंत बगड्वाल, दिनेश कुंजवाल आदि थे।