फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power project from Pirul faltered in two years, many plants closed

उत्तराखंड: दो साल में ही लड़खड़ा गया पिरूल से बिजली उत्पादन, स्वरोजगार और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का सपना

Wed, 20 Apr 2022 02:21 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Apr 2022 02:21 PM IST
सार

करीब ढाई साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जंगलों में चीड़ के पिरूल से लगने वाली आग के समाधान के तौर पर पिरूल से बिजली उत्पादन की नीति बनवाई थी। नीति इतनी लुभावनी थी कि लोगों ने उत्साह के साथ आवेदन किए। पहले चरण में 21 प्रोजेक्ट आवंटित किए गए। वह बंदी की कगार पर हैं।

विज्ञापन
Power project from Pirul faltered in two years, many plants closed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिरूल से बिजली उत्पादन, गांवों तक स्वरोजगार और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का सपना दो साल में ही लड़खड़ा गया। उत्तराखंड रिनिवेबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (उरेडा) केे माध्यम से 21 प्रोजेक्ट आवंटित हुए। छह प्रोजेक्ट लगे और उनमें से अब कई बंद हो चुके हैं। बाकी भी बंदी की कगार पर हैं।

विज्ञापन

 
करीब ढाई साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जंगलों में चीड़ के पिरूल से लगने वाली आग के समाधान के तौर पर पिरूल से बिजली उत्पादन की नीति बनवाई। यह नीति जारी हुई। इस आधार पर उरेडा ने लोगों से प्रस्ताव मांगे। नीति इतनी लुभावनी थी कि लोगों ने उत्साह के साथ आवेदन किए।
विज्ञापन


पहले चरण में 21 प्रोजेक्ट आवंटित किए गए। इनमें से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी और पौड़ी में कुल छह प्रोजेक्ट स्थापित हुए। बाकी आवेदक अभी तक प्रोजेक्ट ही नहीं लगा पाए। पिथौरागढ़ में प्रोजेक्ट लगाने वाले दीवान सिंह देउपा ने बताया कि उनके प्रोजेक्ट में सबसे ज्यादा तकनीकी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने बताया कि एक बार मशीन खराब होने पर कई-कई माह तक कोई ठीक करने नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपीसीएल से नहीं मिल रही बिजली: रावत

पौड़ी में प्रोजेक्ट लगाने वाले हिम्मत सिंह रावत का कहना है कि अभी कई महीने के बाद उनकी मशीन ठीक हुई है जो बमुश्किल एक सप्ताह ठीक चलेगी। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल से बिजली नहीं मिल रही और ऊपर से तकनीकी रुकावटें। उन्होंने दो साल में महज 60 हजार रुपये की बिजली का उत्पादन किया है। इसी प्रकार, नैनीताल में प्रोजेक्ट लगाने वाली खष्टी सुयाल भी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि दो साल तक पूरे स्टाफ को अपनी जेब से वेतन दिया। पहले जेनरेटर खराब हुआ, जो कई माह बाद ठीक हुआ। उन्होंने बताया कि वह अभी तक 1500 यूनिट बिजली ही बना पाई।
 

लाखों के बोझ तले दबे स्वरोजगार का सपना देखने वाले

स्वरोजगार का सपना देखकर पिरूल से बिजली के प्रोजेक्ट लगाने वाले लाखों रुपये के कर्ज के बोझ में दब गए हैं। 21 से 28 लाख रुपये तक की लागत से पहाड़ों में प्रोजेक्ट लगाने वाले लोगों का कहना है कि लगातार समस्याओं की वजह से वह बिजली उत्पादन ही नहीं कर पाए। हिम्मत सिंह रावत का कहना है कि उनका बैंक लोन एनपीए होने की नौबत आ गई है। बिजली उत्पादन न होने की वजह से वह बैंक लोन की किश्त भी नहीं चुका पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें...खुशखबर: हाईकोर्ट ने रोक हटाई, प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की भर्ती का रास्ता खुला, सैकड़ों चयनित अभ्यर्थियों को राहत

हम कोशिश कर रहे हैं, सभी प्रोजेक्ट संचालकों से बातचीत भी की जा रही है। इन सभी प्रोजेक्ट का आवंटन पिरूल नीति के तहत किया गया था। इसी के तहत जल्द ही कुछ समाधान निकाला जाएगा। -नीरज गर्ग, चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर, उरेडा 

हमारी कंपनी ने पिरूल से बिजली के प्रोजेक्ट स्थापित किए हैं। हमारी टीमें लगातार तकनीकी समस्याओं का समाधान करा रही हैं। जो लोग प्रोजेक्ट चलाने के इच्छुक नहीं हैं, वही नहीं चला पा रहे हैं। -रजनीश जैन, संस्थापक, अवनी बायो एनर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed