फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power generation was affected throughout the day due

Dehradun News: सिल्ट आने के कारण दिनभर प्रभावित रहा बिजली उत्पादन

Thu, 27 Jul 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Power generation was affected throughout the day due
विज्ञापन

यमुना नदी से छोड़ा गया 80 हजार क्यूसेक पानी

यमुना नदी के पानी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने के कारण दिनभर बिजली उत्पादन प्रभावित रहा। क्षेत्र की सभी जलविद्युत परियोजनाओं में रूक-रूक कर उत्पादन होता रहा। ढालीपुर व ढकरानी बिजली परियोजनाएं पूर्णत: ठप रही।



पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण यमुना नदी पर बनी व्यासी जलविद्युत परियोजना के अलावा टोंस पर बनी छिबरौ, खोदरी और डाकपत्थर बैराज से संचालित होने वाली ढकरानी और ढालीपुर बिजली परियोजनाओं से होने वाला बिजली का उत्पादन व्यापक स्तर पर प्रभावित रहा। बताते चलें कि यमुना नदी के पानी में सिल्ट की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाने के कारण ढकरानी व ढालपुर की परियोजनाओं को मंगलवार की दोपहर को बंद कर दिया गया था। तब से लेकर समाचार लिखे जाने तक परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन बंद है।
विज्ञापन


इसके अलावा बुधवार को दिन के समय में यमुना पर स्थित व्यासी जलविद्युत परियोजना व टोंस पर बनी छिबरौ व खोदरी परियोजनाओं में बिजली का उत्पादन बार-बार बंद होता रहा। जलविद्युत निगम के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि कुल्हाल, व्यासी, छिबरौ व खोदरी में फिलहाल उत्पादन चल रहा है, जबकि ढकरानी और कुल्हाल के देर रात तक चालू हो जाने की उम्मीद है। बुधवार को भी डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी में 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed