{"_id":"5841d08b4f1c1b0e1ede8991","slug":"power-cut-uttarakhand-many-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में शटडाउन से उत्तराखंड के कई इलाकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में शटडाउन से उत्तराखंड के कई इलाकों की बिजली गुल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुंद्रा-महेंद्रगढ़ विद्युत लाइन पर शटडाउन के कारण उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती करनी पड़ी। कटौती कम करने के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने ओवर ड्राल भी किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की 500 किलोवाट की मुंद्रा महेंद्रगढ लाइन पर पावर ग्रिड ने जरूरी कार्य के चलते शटडाउन लिया। लिहाजा यूपीसीएल को बाहर से खरीदी बिजली पूरी नहीं मिल पाई। यूपीसीएल ने अन्य लाइनों से 5.19 लाख यूनिट बिजली अतिरिक्त (ओवर ड्राल) भी खींची।
विज्ञापन
इसके बावजूद बिजली की उपलब्धता कम होने से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग चार घंटे कटौती की गई। यूपीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि केंद्रीय सेक्टर और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) से मांग की तुलना में कम बिजली मिलने से यूपीसीएल ने आज के लिए इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से 26 लाख 23 हजार यूनिट बिजली की खरीद कर ली है।
विज्ञापन