{"_id":"ce11215a5fb172381a75f2c1978e39a2","slug":"power-cut-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के इन क्षेत्रों में दिन में हुआ 'अंधेरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून के इन क्षेत्रों में दिन में हुआ 'अंधेरा'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Sep 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के तमाम क्षेत्रों में लगभग ढाई घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) ने ऋषिकेश में एक ट्रांसफार्मर के मरम्मत कार्य कराने के लिए शटडाउन लिया था। इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने भी अपना मेंटेनेंस से संबंधित कार्य कराया।
12 बजे से आपूर्ति बंद
शनिवार की रात अचानक पिटकुल ने ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस कराने का निर्णय लिया। दोपहर 12 बजे से पिटकुल की ओर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे डोईवाला, प्रेमनगर, सहस्त्रधारा, अजबपुर फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
इससे शहरी क्षेत्र की लगभग आधे से अधिक क्षेत्रों की बिजली गुल रही। दोपहर होने के कारण लोगों को बहुत अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
दूसरी ओर आईटीवीपी फीडर की लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण बिजली आपूर्ति लगभग ढाई घंटे गुल बाधित रही। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक आईटीवीपी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें