फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Power crisis worsens with four-hour power cuts in plain districts Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बिजली संकट और बढ़ा, मैदानी जिलों में चार घंटे तक कटौती, रोजाना करीब 10 लाख यूनिट बढ़ रही मांग

Thu, 23 Apr 2026 07:27 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 23 Apr 2026 07:27 AM IST
सार

 प्रदेश में बिजली संकट बढ़ने से मैदानी जिलों में चार घंटे तक कटौती की जा रही है। रोजाना करीब 10 लाख यूनिट बिजली की मांग बढ़ रही है।

विज्ञापन
Power crisis worsens with four-hour power cuts in plain districts Uttarakhand news in hindi
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बिजली संकट और बढ़ गया है। बुधवार को बिजली की मांग इस माह के रिकॉर्ड 4.7 करोड़ यूनिट पार कर गई। रोजाना करीब 10 लाख यूनिट बिजली की मांग बढ़ रही है, जिसकी आपूर्ति न हो पाने के कारण रोजाना चार से पांच घंटे की कटौती हो रही है।

विज्ञापन

यूपीसीएल की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को बिजली की मांग 4.7 करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर गई। राज्य पूल से 93 लाख, केंद्रीय पूल की 1.5 करोड़ यूनिट मिलाकर कुल 2.4 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध थी। बाकी यूपीसीएल को बाजार व अन्य स्त्रोतों से जुटानी पड़ी। बहुत कोशिश करने के बाद भी प्रदेश में 24 लाख यूनिट बिजली की किल्लत रही, जिस कारण यूपीसीएल को कटौती करनी पड़ी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सफाई कर्मियों के लिए अच्छी खबर, होगा दस लाख का बीमा, वेतन वृद्धि के भी निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में करीब साढ़े तीन घंटे, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण इलाकों में करीब दो घंटे, छोटे कस्बों लंढौरा, मंगलौर, लक्सर, बहादराबाद, ढकरानी, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, कोटद्वार, ज्वालापुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, रामनगर, गदरपुर और बाजपुर में एक से दो घंटे की घोषित कटौती की गई। स्टील फर्नेश उद्योगों में यूपीसीएल ने 10 घंटे से ऊपर की कटौती की। फिलहाल मौसम के हिसाब से माना जा रहा है कि बिजली की मांग लगातार बढ़ेगी। उपलब्धता कम होने के चलते कटौती और बढ़ने की आशंका है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed