फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Sanitation Workers Insurance Cover of 10 Lakhs and Directives for Salary Hike

Uttarakhand: सफाई कर्मियों के लिए अच्छी खबर, होगा दस लाख का बीमा, वेतन वृद्धि के भी निर्देश

Wed, 22 Apr 2026 10:26 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 22 Apr 2026 10:26 PM IST
सार

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके हितों की रक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand: Sanitation Workers Insurance Cover of  10 Lakhs and Directives for Salary Hike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बुधवार को सचिवालय में स्वच्छता कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों के बीमा कवर को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर दस लाख रुपये करने के निर्देश दिए। साथ ही, उपनल और पीआरडी कर्मचारियों के समान वेतन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

विज्ञापन


मकवाना ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके हितों की रक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों के नियमितीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। स्वच्छता कर्मचारियों को श्रम विभाग के अंतर्गत कुशल एवं अर्ध-कुशल श्रेणी में रखने का भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। मैनुअल स्कैवेंजिंग से जुड़े कर्मचारियों के सर्वेक्षण को पारदर्शिता से कराने की बात कही गई।
विज्ञापन


Dehradun: 54 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; पीडी भट्ट राजपुर थाना प्रभारी, शैंकी को बसंत विहार, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर लाइन की सफाई के लिए रोबोटिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जल संस्थान को रोबोट का प्रदर्शन कराने के निर्देश दिए गए। नगर निगम देहरादून के 715 बाह्य स्रोत से नियुक्त कर्मचारियों के प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति को अनुरोध करने को कहा गया। स्वच्छता कर्मचारियों के एक लाख रुपये तक के ऋण माफी के संबंध में भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कई अधिकारी और संगठन से जुड़े लोग उपस्थित थे। मेडिकल कॉलेज और दून अस्पताल के उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का लाभ शीघ्र देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति उपयोजना जयपाल वाल्मीकि, अपर सचिव श्याम सिंह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ.अजय कुमार आर्या, महाप्रबंधक पेयजल प्रणय पुरोहित, दून मेडिकल कॉलेज के डॉ.एनएस बिष्ट, सहायक निदेशक शहरी विकास विभाग एसपी जोशी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed