{"_id":"6ac16b418a7870fa1d0d8d94","slug":"potholes-on-kalsi-highway-filled-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1081762-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कालसी राजमार्ग के गड्ढे भरे, वाहन चालकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कालसी राजमार्ग के गड्ढे भरे, वाहन चालकों को राहत
Sun, 04 Oct 2026 02:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बड़े गड्ढों की लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कर दी है। शुक्रवार को अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया। बीते सप्ताह नहर का पानी ओवरफ्लो होने से महाकाली मंदिर के पास राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। राजमार्ग पर यमुनोत्री, चारधाम यात्रियों के अलावा मसूरी, चकराता और त्यूणी के वाहन भी आवाजाही करते हैं। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून ने गड्ढे भरने का काम शुरू किया। क्षेत्रीय अवर अभियंता विश्वजीत खत्री ने बताया कि फिलहाल दुर्घटना रोकने के लिए फौरी मरम्मत की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही राजमार्ग पर पैच वर्क कर स्थायी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन