फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   potassium chlorate used in roorkee blast.

रुड़की ब्लास्ट: पोटेशियम क्लोरेट के इस्तेमाल का दावा

Wed, 10 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 10 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
potassium chlorate used in roorkee blast.

रुड़की ब्लास्ट के चौथे दिन भी जांच एजेंसियों को कोई खास सफलता नहीं मिली। जांच कर रही एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीम तथ्य जुटाकर और अधिकारियों के साथ बैठक कर देर शाम लौट गई।

विज्ञापन


इस बीच उत्तराखंड पुलिस के अफसरों ने स्थानीय एजेंसी की जांच के आधार पर धमाके में पोटेशियम क्लोरेट के प्रयोग का दावा किया है। मंगलवार को भी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी से लगी सीमाओं पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पिरान कलियर और रुड़की में दिनभर सत्यापन अभियान चलाया गया। कलियर में सुरक्षा बढ़ाते हुए पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अब तक जुटाए गए साक्ष्यों का देश में अन्य स्थानों पर हुए बम धमाकों से मिले साक्ष्यों से मिलान करके घटना का सच सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच डीआईजी संजय गुंज्याल ने दावा किया कि रुड़की का धमाका पोटेशियम क्लोरेट से तैयार किए गए विस्फोट के चलते हुआ था।

आबिद को छोड़ा, एक अन्य को हिरासत में लिया

potassium chlorate used in roorkee blast.

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि इस बात का समर्थन एनआईए के विशेषज्ञों ने मौखिक तौर पर किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विस्फोट कांड में खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस ने पश्चिमी अंबर तालाब के युवक को हिरासत में लिया है। बताया गया है यह युवक कुछ समय पहले भाजपा के नेता वरुण गांधी पर हमला करने की मंशा से पीलीभीत में उनकी सभा में घुसा था। साथ ही पूर्व में पकड़े गए संदिग्ध आबिद को छोड़ दिया गया।

बिजनौर से पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई है। दिल्ली गई पुलिस टीम को भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बिजनौर बम ब्लास्ट से रुड़की विस्फोट मेल नहीं खाया। पुलिस टीम ने जांच के बाद इसकी पुष्टि की है।

विस्फोट के बाद पुलिस की कई टीमें दिल्ली और यूपी गई थी। आईआईटी के सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काफी देर तक हुई बैठक में धमाके के संबंध में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed