{"_id":"67297a8eaa40ac2e2c015a23","slug":"postman-will-come-to-your-home-with-just-one-click-to-make-life-certificate-dehradun-uttarakhand-news-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जीवन प्रमाणपत्र बनाने एक क्लिक पर घर आएगा डाकिया, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जीवन प्रमाणपत्र बनाने एक क्लिक पर घर आएगा डाकिया, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने शुरू किया अभियान
Tue, 05 Nov 2024 09:26 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 05 Nov 2024 09:26 AM IST
सार
डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ओर अभियान एक से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन सुविधा के साथ उत्तराखंड परिमंडल के 13 प्रधान डाकघरों में स्थापित जीवन प्रमाणपत्र केंद्र पर यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
डाकघर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की ओर से पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए महीनेभर का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पेंशनधारी एक क्लिक पर जीवन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद डाकिया घर आकर उनका प्रमाणपत्र बनाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए डाक विभाग ने पेंशनभोगी कल्याण विभाग के साथ समझौता किया है। आईपीपीबी से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान एक से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन सुविधा के साथ उत्तराखंड परिमंडल के 13 प्रधान डाकघरों में स्थापित जीवन प्रमाणपत्र केंद्र पर यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पेंशन भोगियों को ‘पोस्ट इन्फो एप’ इंस्टॉल करना होगा। उसी एप के जरिये डोर स्टेप सुविधा के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह सेवा आधार सक्षम बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर आधारित है, जो कि वृद्ध पेंशनभोगियों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...36 जिंदगियां जिंदा दफन: 42 सीटर बस में थे 63 यात्री, चालक को पहले ही हो गया था अनहोनी का आभास, कही थी ये बात
इससे उन्हें पेंशन वितरण एजेंसी के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। सुविधा का लाभ लेने के लिए पेंशनभोगी को अपने नजदीकी डाकघर या नजदीकी डाकघर के डाकिया व ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा।