{"_id":"6728eb8b68489226ad0ed075","slug":"almora-accident-there-were-63-passengers-in-a-42-seater-bus-driver-had-already-sensed-something-untoward-2024-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"36 जिंदगियां जिंदा दफन: 42 सीटर बस में थे 63 यात्री, चालक को पहले ही हो गया था अनहोनी का आभास, कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 जिंदगियां जिंदा दफन: 42 सीटर बस में थे 63 यात्री, चालक को पहले ही हो गया था अनहोनी का आभास, कही थी ये बात
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। रामनगर अस्पताल में 34 घायल लाए गए थे। इनमें से आठ की यहां मौत हो गई। छह घायलों को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश भेजा गया, जबकि 11 को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।
नौ लोग रामनगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बताया जा रहा है कि बस की कमानी टूटने से हादसा हुआ। गढ़वाल मोटर यूजर्स कॉपरेटिव सोसायटी (यूजर्स) की 42 सीटर बस में करीब 63 यात्री सवार थे। वहीं, घटनास्थल से आधा किलोमीटर पहले ही चालक को आगे कुछ अनहोनी का आभास हो गया था। चालक ने यात्रियों से कहा था किसी को उतरना है तो उतर जाए क्योंकि आगे सड़क खराब है। बस से कोई यात्री नहीं उतरा। यदि यात्रियों ने चालक की मान ली होती तो कइयों की जान बच जाती।
मरचूला-गौलीखाल-मोटर मार्ग पर मरचूला के पास सोमवार सुबह हुए बस हादसे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना में बचे कई यात्री घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों को यह बताते भी नजर आए कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है उससे करीब आधा किलोमीटर पहले सड़क में फंसकर बस डोलने लगी थीं तो चालक ने बस रोककर कहा था कि किसी को उतरना है तो वह उतर सकता है, लेकिन कोई सवारी नहीं उतरी। इसके बाद चालक बस लेकर चल दिया और यह हादसा हो गया। यात्रियों का कहना है कि यदि उन्होंने चालक की बात को गंभीरता से लिया होता और उतर जाते तो कई लोगों की जान बच सकती थीं।
घटना में बचे यात्रियों ने बताया कि बस के खाई में गिरते ही उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। यात्री एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। पत्थर से सिर टकराने से भी कई यात्री बेहोश हो गए। जब तक लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने दम तोड़ दिया।
3 of 5
अल्मोड़ा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर कही किसी यात्री का फोन पड़ा था तो कहीं किसी यात्री के कोल्डड्रिंक, पकौड़ी, चिप्स के पैकेट बिखरे थे। यात्री हंसी खुशी सफर कर रहे थे, लेकिन रास्ते में वे मौत के आगोश में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मरचूला में हुए हादसे को लेकर प्रवासियों की भी चिंता बढ़ा दी थी। मुंबई, दिल्ली, कानपुर, मद्रास, गुरुग्राम, मध्य प्रदेश, जयपुर समेत विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले प्रवासी इस घटना के बारे में अपडेट लेने लगे। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम में लोग घटना के बारे में जानकारी लेते रहे। प्रवासियों ने अपनों को फोन कर उनकी कुशलक्षेम ली।
विज्ञापन
5 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
मरचूला के समीप हुए हादसे को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। पूरे मामले की जांच के आदेश पहले ही सरकार की ओर से दिए जा चुके हैं। जांच के आधार पर करवाई की जाएगी।
- आलोक कुमार पांडे, जिलाधिकारी अल्मोड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।