फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   post office printer broken

Dehradun News: डाकघर का प्रिंटर खराब, लोगों को नहीं मिल रहा रसीद का साफ प्रिंट

Thu, 23 Oct 2025 08:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
post office printer broken
कालसी ​स्थित डाकघर। संवाद
- दो साल से खराब प्रिंटर को ठीक नहीं करा पाया डाक विभाग
विज्ञापन

विनीत शर्मा
कालसी। डाकघर का प्रिंटर खराब होने के कारण लोगों को रसीद का साफ प्रिंट नहीं मिल रहा है। यह स्थिति अकेले कालसी क्षेत्र के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि डाकघर से जुड़े अन्य 12 शाखाओं के लिए भी मुसीबत बन रही है। आमजन को सुविधाएं प्रदान करने का दावा करने वाला डाक विभाग दो साल से खराब पड़े एक प्रिंटर को ठीक नहीं करा पाया है।

दो वर्षों से कालसी डाकघर में लगा प्रिंटर खराब है। इस कारण इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, सावधी जमा, किसान विकास पत्र व राष्ट्रीय बचत पत्र आदि की दी जाने वाली रसीदों का प्रिंट साफ नहीं निकल रहा है। इससे डाकघर के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। डाकघर कालसी बाजार से कालसी बाजार, जोहड़ी, जामनसोत, आम बाग, तहसील मुख्यालय, परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सेवायोजन कार्यालयों आदि की पंजीकृत डाक प्रभावित हो रही है। साथ ही डाकघर की लखवाड़, बाढौ, बिजऊ, गांगरौ, कामला, क्यारी, लकस्यार, लोहारी, लुधेरा, मुंधान, नागथात व थैना शाखाओं में भी दिक्कत है। स्थानीय निवासी विजय नेगी, सरिता चौहान आदि का कहना है कि दो साल से प्रिंटर खराब है लेकिन डाक विभाग इसे ठीक नहीं करा रहा है। प्रवर अधीक्षक डाक एचएस नेगी ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में नहीं थी। डाकघर की सेवाओं को जारी रखने के लिए शीघ्र दूसरा प्रिंटर भेज दिया जाएगा और इसके बाद नया प्रिंटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed