फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   post office facility for village customer

खुशखबर: अपने ग्रामीण ग्राहकों के लिए भारतीय डाक विभाग लाया नई सुविधा, काम होगा अासान

Fri, 30 Nov 2018 01:11 PM IST
संजय पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी
संजय पाठक, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 30 Nov 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
post office facility for village customer

डाक विभाग के ग्रामीण ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। जिले के सभी शाखा डाकघर सात दिसंबर से कोर सिस्टम इंटीग्रेशन (सीएसआई) के ऑनलाइन सिस्टम से लैस हो जाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद देश में कहीं से भी डाकघर संबंधी लेनदेन समेत दूसरी सेवाओं का लाभ लेना आसान हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से कनेक्टिविटी पर निर्भर है।
विज्ञापन


अगर सर्वर कनेक्टिविटी सुचारु रही तो यह व्यवस्था डाक विभाग के ग्राहकों के लिए वरदान साबित होगी।
 

ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से अधिक शाखा डाकघरों में मैनुअली काम हो रहा है

हल्द्वानी जिले में दो मुख्य डाकघर, एक प्रधान डाकघर, 37 उपडाकघर पहले ही सीएसआई से जुड़ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 200 से अधिक शाखा डाकघरों में मैनुअली काम हो रहा है।

शाखा डाकघर कागजों में पूरे दिन का लेखाजोखा बनाने के बाद प्रधान डाकघर, लेखा कार्यालय को भेजते थे। इसके बाद उपभोक्ताओं के लेनदेन की डाटा इंट्री होने के बाद ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज होता था।

इस पूरी प्रक्रिया में तीन से चार दिन का समय लग जाता था। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

एसआई से जुड़ने के बाद सभी शाखा डाकघर बंगलूरू स्थित मुख्य सर्वर से जुड़ जाएंगे

अब रूरल इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट के तहत सीएसआई से जुड़ने के बाद सभी शाखा डाकघर बंगलूरू स्थित मुख्य सर्वर से जुड़ जाएंगे। पूरे देश में कहीं से भी डाकघर में लेनदेन, ट्रैक एंड ट्रैस जैसी तमाम सेवाओं का लाभ लेना आसान हो जाएगा।  

ग्रामीण शाखा डाकघरों को सीएसआई से जोड़ने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। ऑनलाइन सिस्टम के तहत कर्मचारियों को हेंडहेल्ड डिवाइस का प्रशिक्षण दिया गया है। सात दिसंबर को इसकी औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ने के बाद डाकघर की सेवाओं का लाभ लेना आसान हो जाएगा।
- चंद्रशेखर परगांई, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed