फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   post office adhar center closed

डाकघरों में बंद रहे आधार केंद्र, बैरंग लौटे लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
post office adhar center closed
डाकघरों में बंद रहे आधार केंद्र, बैरंग लौटे लोग - यूआईडीएआई के अलावा डाकघर के आधार केंद्रों का नहीं शुरू हुआ संचालन - दूसरे दिन भी कई लोग पहुंचे, लेकिन केंद्र बंद देख वापस लौटते रहे माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। भले ही जिला प्रशासन ने जिले में आधार सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी हो, लेकिन डाकघरों में आधार केंद्रों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। विभाग का कहना है कि अभी आदेश नहीं मिले हैं। वहीं, लोग जीपीओ व अन्य शाखाओं में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। सोमवार को यूआईडीएआई (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के जीएमएस रोड (निरंजनपुर) स्थित आधार केंद्र में दूसरे दिन भी करीब 100 लोगों ने सेवा का लाभ लिया। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद लोग आधार केंद्र में पहुंचे। वहीं, जीपीओ व अन्य कार्यालयों में भी कई लोग सुबह से पहुंचने शुरू हुए, लेकिन आधार केंद्र बंद देख लौटते रहे। प्रवर डाक अधीक्षक अनसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि अभी तक उन्हें आदेश नहीं मिल पाए हैं। आदेश मिलते ही तुरन्त आधार सेवा शुरू की जाएगी। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed