फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   poor lady lost her house in rain in uttarakhand

उत्तराखंड: तेज बारिश से मकान ध्वस्त, जमीन में दफन हो गया घर का सारा सामान

Wed, 07 Jun 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 07 Jun 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
  poor lady lost her house in rain in uttarakhand

द्वारीखाल ब्लाक के ठांगर गांव में मंगलवार की रात को हुई भारी बारिश आफत बनकर बरसी। इसके चलते एक मकान ध्वस्त हो गया। घर के अंदर सो रही एक महिला और उसके तीन बच्चों ने बाहर भागकर जान बचाई। 

विज्ञापन


मंगलवार रात के दो बजे ठांगर गांव में स्व. जोत सिंह नेगी की पत्नी सुखदेई देवी अपनी बेटी और दो बेटों के साथ घर में सो रही थी। तभी मकान की पिछली दीवार के भरभराकर गिरने की आवाज सुनकर वे जाग गए।
विज्ञापन


मकान को नीचे गिरते देख सुखदेई ने बदहवास अवस्था में अपने बच्चों सहित बाहर की ओर दौड़ लगा दी। उनके मकान के बाहर निकलते ही पूरा मकान धराशाही हो गया। इस पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार का भी नहीं कोई साधन

  poor lady lost her house in rain in uttarakhand
demo pic - फोटो : demo

मकान के मलबे में महिला का पूरा सामान, कपड़े, बिस्तर व बर्तन आदि सब दब गए। गरीब महिला का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण उसे सांत्वना देकर अपने घर ले गए। 

सामाजिक संस्था स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ठांगर गांव निवासी विधवा सुखदेई देवी अत्यंत निर्धन हैं। रोजगार का कोई भी साधन नहीं होने के कारण वह अपने बच्चों का भरण पोषण बड़ी मुश्किल से करती हैं।

अब उनके पास सर ढकने के लिए भी जगह नहीं बची है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गरीब महिला के मकान के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed