फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   poor girl will be adopted on navratri.

नवरात्र पर नई पहल, यहां 'गोद' ली जाएंगी गरीब बेटियां

Fri, 16 Oct 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Oct 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
poor girl will be adopted on navratri.

देहरादून के श्री पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर से नवरात्र पर्व पर बेटियों को गोद लेने का पुण्य कमाया जाएगा।

विज्ञापन


मंदिर सेवादल ने चार निर्धन कन्याओं की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में हिंदी माध्यम के बालिकाओं को ढूंढा जा रहा है। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि पहली कक्षा से बारहवीं तक की पढ़ाई की इच्छा रखने वाली निर्धन बच्चियां मंदिर में संपर्क करें।

गर्ग ने कहा कि लोग नवरात्र में कन्या पूजन तो करते हैं, लेकिन उसके पीछे का भाव नहीं समझते हैं। वास्तव में कन्या पूजन का मतलब है, कन्याओं को पढ़ाना और आगे बढ़ाना। कहा कि प्रथम चरण में चार कन्याओं को गोद लिया जाएगा। बाद में और कन्याओं को भी गोद लिया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वह मंदिर में गर्म कपड़े, बैग और टिफिन आदि दें। इन सामानों को मंदिर आने वाली निर्धन और स्कूलों में पढ़ने वाली कन्याओं को नवमी के दिन वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धन बच्चियां इन नंबरों पर कर सकती हैं संपर्क

poor girl will be adopted on navratri.

नंबर:-
कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता- 9410320107
सेवादार संजय गर्ग- 9412973492

तीसरे दिन देवी के चंद्रघंटा स्वरूप का पूजन
नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में देवी के चंद्रघंटा स्वरूप का पूजन किया गया। इस मौके पर मंदिरों में दुर्गा-सप्तशती के पाठ हुए। देवी का विशेष श्रृंगार और आरती की गई। शुक्रवार को देवी के चौथे कुष्मांडा स्वरूप का पूजन किया जाएगा।

गुरुवार को टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में सुबह विशेष पूजन के साथ ही भजन-कीर्तन किए गए। इस मौके पर अंबे कहा जाए जगदंबे कहा जाए जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। नारी तू नारायणी अभियान के तहत नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

इस मौके पर आचार्य बिपिन जोशी, गीता जोशी, बिमला जोशी, रेखा मित्तल, आचार्य अरविंद भट्ट आदि उपस्थित थे। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में देवी के तीसरे चंद्रघंटा स्वरूप का पूजन किया गया। इस मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।

पंडित आशीष उनियाल ने कहा कि एक ओर हम कन्या पूजन करते हैं तो दूसरी ओर कन्या को मां के गर्भ में ही खत्म कर देते हैं। यह कैसा समाज है, लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। बेटी बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर राजेंद्र आनंद, सुभाष गर्ग, दिलीप सैनी, अनिल गोयल आदि उपस्थित थे।

कालिका माता मंदिर में देवी का विशेष श्रृंगार किया गया। पंचायती मंदिर में माता रानी की विशेष आरती हुई। पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर में देवी का विशेष श्रृंगार किया गया। सभी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed