फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   polythene bag bans

पालीथिन लेकर निकले तो अब खैर नहीं

Thu, 19 Dec 2013 09:24 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 19 Dec 2013 09:24 PM IST
विज्ञापन
polythene bag bans
अब पालीथिन का प्रयोग छोड़कर थैला लेकर बाजार आने की आदत डाल लीजिए। एक जनवरी से पालीथिन का प्रयोग करने पर जुर्माना लगना तय है।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन, व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ हुई बैठक में शहर को पालीथिन मुक्त करने का संकल्प लिया गया।

इन पर लगेगा दोगुना जुर्माना
पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने कहा कि एक जनवरी से किसी के पास भी पालीथिन बैग पाए जाने पर जुर्माना लगेगा। नगर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी और सभासद से जुर्माना दो गुना वसूला जाएगा।

बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में पालीथिन उन्मूलन के संबंध में बैठक में एसडीएम पीएस राणा ने कहा कि कोटद्वार के अंदर जो भी पालीथिन का प्रयोग होता पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पालिका या प्रशासन का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं है बल्कि शहर को पालीथिन मुक्त करना है।
विज्ञापन


1 जनवरी तक मोहलत
एक जनवरी तक सभी व्यापारियों को अपने पालीथिन स्टाक खत्म कर लेने को कहा गया है। उसके बाद किसी को भी पालीथिन का प्रयोग करते पाए जाने पर रियायत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासन द्वारा नियम को लागू किया जाएगा। व्यापारियों में लक्ष्मी नारायण चावला, राकेश गर्ग सहित अन्य व्यापारियों ने पालीथिन बंद करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने ग्रामीण क्षेत्रों की जनता से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed