{"_id":"6afd954d2ecc084ba40dd411","slug":"pollution-is-damaging-lung-health-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138630-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदूषण बिगाड़ रहा फेफड़ों की सेहत, युवा व बच्चों पर भी अस्थमा का वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदूषण बिगाड़ रहा फेफड़ों की सेहत, युवा व बच्चों पर भी अस्थमा का वार
Wed, 18 Nov 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
- ओपीडी में रोज पहुंच रहे 20 मरीज, युवाओं में धूम्रपान और बदलती जीवनशैली भी बन रही वजह
- शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पारिवारिक इतिहास वाले भी रहें सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। प्रदूषण और बदलते मौसम का असर अब लोगों की सांसों पर भी पड़ने लगा है। एलर्जिक अस्थमा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। उप जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन 20 मरीज अस्थमा और सांस संबंधी एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें करीब पांच युवक और दो से तीन बच्चे शामिल होते हैं।
छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल उपाध्याय बताते हैं कि बार-बार खांसी आना, सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और सांस छोड़ते समय सीटी जैसी आवाज आना अस्थमा के प्रमुख शुरुआती लक्षण हैं। कई लोगों को रात और सुबह के समय अधिक खांसी होती है। दौड़ने, खेलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना भी इसका संकेत हो सकता है। जानकारी के अभाव में लोग इन लक्षणों को सामान्य सर्दी-जुकाम या मौसमी खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
परिवार में अस्थमा का इतिहास है तो बरतें सावधानी
डॉ. उपाध्याय के अनुसार अस्थमा आनुवंशिक भी हो सकता है। जिन परिवारों में माता-पिता या अन्य सदस्यों को अस्थमा अथवा एलर्जी की समस्या रही है, उनके बच्चों में इसका खतरा अधिक हो सकता है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धूल, धुएं, परागकण और प्रदूषण से बचें। घर में साफ-सफाई रखें और धूम्रपान से दूरी बनाएं। नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान अपनाएं। शुरुआती लक्षण दिखने पर चिकित्सक से जांच कराएं। चिकित्सक की सलाह से इनहेलर का नियमित इस्तेमाल करें और बिना परामर्श दवा बंद न करें। समय पर पहचान और उपचार से अस्थमा को नियंत्रित रखा जा सकता है।