फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   politics war on kedarnath mandir

केदारनाथ पूजा पर राजनीति हुई हावी

Wed, 11 Sep 2013 11:38 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Sep 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
politics war on kedarnath mandir

बुधवार को केदारनाथ मंदिर पहुंचने के लिए उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने फाटा में बैरिकेट तोड़ दिया। वह अपने समर्थकों के साथ पैदल मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ 25 अन्य लोगों ने केदारनाथ धाम को कूच किया है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए इनके साथ पांच पर्वतारोही भेजे हैं। केदारनाथ मंदिर में बुधवार को प्रस्तावित पूजा पर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसे सरकारी पूजा घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथः मंदिर का शुद्घिकरण हुआ पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पूजा में स्थानीय लोगों की अनदेखी का आरोप लगाकर मामले को तूल दे रही है। वहीं, सरकार और कांग्रेसी नेता पूजा शुरू करने की हर कोशिश में जुटे हुए हैं।

गुप्तकाशी में मंगलवार को भी पूर्व विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में स्थानीय पुरोहित और पुजारी मंदिर जाने की कोशिश करते रहे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया। वहीं देर रात पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी गुप्तकाशी पहुंच गए।


पढ़ें, उत्तराखंड में खुलेगी आसाराम की 'पोल'


वे बुधवार सुबह स्थानीय पुरोहितों को लेकर मंदिर की ओर रवाना होंगे। हालांकि उन्हें रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने रास्ते बंद कर दिए हैं। उधर, मुख्यमंत्री की ओर से पूजा में शामिल होने का निमंत्रण मिलने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने आने से इंकार कर दिया। भट्ट का कहना है कि जब पूजा में आम भक्त नहीं शामिल हो रहे हैं तो यह कैसी पूजा है।


पढ़ें, पंजाबी फिल्मों में छाई दून की शिव्याश्री

राहत और पुनर्निर्माण को लेकर पहले से ही सरकार पर हमलावर रही भाजपा अब पूजा को लेकर स्थानीय भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है। इसके चलते प्रशासन सहमा हुआ है। मंगलवार देर रात तक प्रशासन के अधिकारियों की बैठकें होती रही। हालत पर नजर रखने के लिए डीजीपी सत्यब्रत के साथ ही आईजी लॉ एंड आर्डर राम सिंह मीणा ने भी गुप्तकाशी में डेरा डाल रखा है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed