फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics State Congress leaders missing even in birthday posters of former state president Pritam Singh

Uttarakhand Congress: प्रीतम के जन्मदिन के पोस्टरों में भी प्रदेश कांग्रेस के नेता गायब, दिनभर रही चर्चा

Mon, 12 Dec 2022 08:07 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Dec 2022 08:07 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस में पोस्टर की सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रीतम सिंह के जन्मदिन पर शहरभर में उनके समर्थकों की ओर से पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में राष्ट्रीय नेताओं मलिक्कार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को तो जगह दी गई है, लेकिन एक बार फिर प्रदेशस्तर के बड़े नेताओं के चित्र गायब हैं। 

विज्ञापन
Politics State Congress leaders missing even in birthday posters of former state president Pritam Singh
pritam singh

विस्तार

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के जन्मदिन के पोस्टरों में प्रदेश कांग्रेस नेताओं के फोटो नहीं हैं। इनमें प्रीतम को जन्मदिन की बधाई के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के चित्र तो लगाए गए हैं, लेकिन प्रदेशस्तरीय किसी भी बड़े नेता को स्थान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह बीते माह 21 नवंबर को सचिवालय कूच के दौरान शक्ति प्रदर्शन कर अपनी धमक दिखा चुके हैं। इस दौरान सबसे अधिक चर्चा जिस बात की हुई थी, वह थे सचिवालय कूच के पोस्टर। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य दूसरे प्रादेशिक नेता सिरे से गायब थे।
विज्ञापन


अब 11 दिसंबर को प्रीतम सिंह के जन्मदिन पर शहरभर में उनके समर्थकों की ओर से पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में राष्ट्रीय नेताओं मलिक्कार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को तो जगह दी गई है, लेकिन एक बार फिर प्रदेशस्तर के बड़े नेताओं के चित्र गायब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि कांग्रेस मुख्यालय भवन में पूर्व प्रदेश महामंत्री सीताराम नौटियाल की ओर से प्रीतम को जन्मदिन की बधाई देते लगाए गए एक बड़े होर्डिंग में भी प्रदेश अध्यक्ष का फोटो नहीं लगाया गया है। ये पोस्टर दिनभर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने रहे। तमाम लोग इसे पार्टी के भीतर छिड़ी आपसी खींचतान के तौर पर देख रहे हैं।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: दरवाजे से घर तक पहुंचेगी भाजपा, प्रदेश प्रभारी ने पदाधिकारियों को बताए सक्रियता के मूलमंत्र

सभी बड़े नेताओं ने फोन और सोशल मीडिया पर दी बधाई
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित तमाम नेताओं ने फोन के अलावा सोशल मीडिया पर प्रीतम को जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed