फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   politics start in milk production planning in uttarakhand

किसानों की 30 करोड़ की देनदारी पर बोले भाजपा मंत्री, ये कांग्रेस की जिम्मेदारी थी हमारी नहीं

Sun, 04 Jun 2017 11:52 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Jun 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
politics start in milk production planning in uttarakhand
milk production in uttarakhand

दुग्ध प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों की 30 करोड़ की बकाया धनराशि सियासी दांवपेंच में उलझ गई है। दुग्ध विकास मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तभी से यह धनराशि देगी।

विज्ञापन


करोड़ों की यह देनदारी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय की है। बैक लॉग की धनराशि के भुगतान के लिए विधानसभा या कैबिनेट में प्रस्ताव लाना होगा। हालांकि, दुग्ध विकास मंत्री ने ही कुछ दिन पहले दावा किया था कि भाजपा सरकार योजना की पुरानी बकाया राशि का भुगतान करेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2015-16 में किसानों को प्रति लीटर दूध पर चार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की गई थी। लेकिन पिछले दो साल से किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। किसानों की हर साल सरकार पर देनदारी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 55 हजार किसानों की सरकार पर बकाया प्रोत्साहन राशि 30 करोड़ हो चुकी है। दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े प्रदेश भर के किसानों को उम्मीद थी कि भाजपा सरकार बकाया राशि का भुगतान कर देगी। लेकिन दुग्ध विकास मंत्री धन सिंह रावत ने फिलहाल इस राशि के भुगतान से हाथ खड़े कर दिए हैं। 

क्या कहते हैं मंत्री, पढ़ें

politics start in milk production planning in uttarakhand
dhan singh rawat - फोटो : amarujala

दुग्ध विकास मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार ने घोषणा की पर किसी को कुछ दिया नहीं, ऐसा एक जगह नहीं बहुत जगह हुआ है। दुग्ध प्रोत्साहन योजना में भी किसानों को प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई। बकाया राशि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की है। इस राशि के भुगतान के लिए विधानसभा या कैबिनेट की मंजूरी जरूरी है। 

पूर्व सीएम हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार केवल सरकार होती है। मंत्री का यह कहना कि भाजपा जब से सत्ता में आई है तभी से किसानों को प्रोत्साहन राशि देगी यह उनकी छोटी सोच है। मंत्री या तो यह बताएं कि यह योजना सही नहीं है, लेकिन किसानों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को लेकर इस तरह की बात करना गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed