{"_id":"5755399b4f1c1b081d9c51d8","slug":"politics-on-rajya-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव को लेकर फिर गरमाएगी सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव को लेकर फिर गरमाएगी सियासत
कृष्णेंदु कुमार / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Jun 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
अंबिका सोनी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोर टेस्ट के बाद अब राज्यसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाएगी। कांग्रेस और भाजपा के राजनीतिक दिग्गज फिर से दून में डेरा जमाएंगे।
विज्ञापन
मौका होगा राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने का। वैसे तो भाजपा ने चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारा है, लेकिन उसकी नजर चुनाव पर तो है ही। कांग्रेस के कई राजनीतिक रणनीतिकार भी नौ को देहरादून पहुंच जाएंगे। वहीं भाजपा के सभी बड़े नेता और विधायक नौ जून से राजधानी में डेरा जमा लेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव को लेकर 11 जून को मतदान होना है। चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस और पीडीएफ की ओर से प्रदीप टम्टा प्रत्याशी हैं, तो उनके मुकाबले दो निर्दलीय डटे हुए हैं। दोनों निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा से संबंधित हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस भी इस चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। पीडीएफ प्रत्याशी को चुनाव न लड़ने से मनाकर हरीश रावत ने तो पहली बाजी जीत है। कांग्रेस के सामने अब दूसरी चुनौती अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने की है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक को चुनाव का आब्जर्वर बनाया है।
वह नौ जून को दून पहुंच जाएंगे। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और सह प्रभारी संजय कपूर भी नौ को दून पहुंच जाएंगे। वहीं भाजपा ने भले ही अपना अधिकृत प्रत्याशी राज्यसभा के चुनाव में नहीं उतारा है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व की योजना दो निर्दलीयों में एक को समर्थन देकर प्रदीप टम्टा की राह मुश्किल बनाने की है।