फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   politics on karnaprayag seat

उत्तराखंड की इस सीट पर 'हरदा' बनाम बीजेपी की तिकड़ी

Fri, 24 Feb 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Feb 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
politics on karnaprayag seat
हरीश रावत - फोटो : Self

चुनावी थकान उतारने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता अब कर्णप्रयाग में जुटने जा रहे हैं। कर्णप्रयाग में नौ मार्च को वोटिंग होनी है। दोनों प्रमुख दलों के उत्तराखंड स्तर के नेता ही प्रचार की कमान संभालेंगे। दोनों दलों ने दिल्ली से अपने किसी बडे़ नेता को कर्णप्रयाग के चुनाव के लिए बुलाना मुनासिब नहीं समझा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के चुनाव प्रचार का पूरा दारोमदार एक बार फिर सीएम हरीश रावत के कंधों पर है, जबकि बीजेपी अपने दिग्गज नेताओं की तिकड़ी पर भरोसा कर रही है। इस तिकड़ी में पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ही सतपाल महाराज शामिल हैं। इन तीनों ही नेताओं का कर्णप्रयाग क्षेत्र में मजबूत आधार है। वैसे, दोनों ही दलों के प्रदेश अध्यक्ष भी कर्णप्रयाग जाएंगे और पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


इस विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है। एक-एक सीट पहले दिन से अहम बनी हुई है। वैसे, भी 2012 में एक सीट के अंतर से सत्ता का बड़ा खेल उत्तराखंड देख चुका है। कर्णप्रयाग में बीएसपी प्रत्याशी की मौत के कारण चुनाव देर में हो रहा है। यह एकदम साफ है कि कांग्रेस के कर्णप्रयाग में चुनाव प्रचार को हरीश रावत अपने हिसाब से संभालेंगे। पार्टी गैरसैंण पर सीएम हरीश रावत की सक्रियता का सियासी लाभ लेने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने बीसी खंडूडी और सतपाल महाराज के साथ ही रमेश पोखरियाल निशंक पर भरोसा किया है, तो इसकी खास वजह है। निशंक यूपी के जमाने में कर्णप्रयाग के विधायक रह चुके हैं। जहां तक खंडूडी और महाराज का सवाल है, दोनों ही लोकसभा चुनाव में चमोली के इस खास हिस्से में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।


कांग्रेस उम्मीदवार अनुसुया प्रसाद मैखुरी की पहचान लंबे समय तक महाराज कैंप से जुड़ी रही है। बीजेपी महाराज को आगे करके मैखुरी पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनाना चाहेगी। जहां तक बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नेगी का सवाल है, उन्हें खुद खंडूडी ने टिकट दिलवाया है।

गैरसैंण पर हरीश रावत सरकार ने असाधारण काम किया है। वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम फाइनल किए जा रहे हैं। कर्णप्रयाग में हमारी जीत तय है।
- जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस

हमारे सभी प्रमुख नेता कर्णप्रयाग में प्रचार करेंगे। इसके लिए 27 को वहां पर एक अहम बैठक हम करने जा रहे हैं। नतीजा हमारे पक्ष में रहेगा।
- बीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed