फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   politics of sabotage is too high in uttarakhand

तोड़-फोड़ की राजनीति पहुंच सकती है चरम पर

Tue, 17 Jan 2017 11:27 AM IST
सुधाकर भट्ट/ अमर उजाला, हल्द्वानी
सुधाकर भट्ट/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 17 Jan 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
politics of sabotage is too high in uttarakhand
yashpal arya

भाजपा की 64 नामों की सूची जारी होते ही यह भी साबित हो गया कि उत्तराखंड में आयाराम-गयाराम की राजनीति और पुख्ता हो गई है।

विज्ञापन


टिकटों के ऐलान से ठीक पहले कांग्रेस के बाजपुर विधायक यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य का भाजपा में शामिल होना और दोनों को भाजपा से टिकट मिल जाना साबित कर रहा है कि भाजपा जीत के लिए हर दांव खेलने का मन बना चुकी है। करीब-करीब यही संकेत कांग्रेस भी दे रही है।
विज्ञापन


हाल ही में कांग्रेस में हुई बगावत और उसके बाद राष्ट्रपति शासन ने कांग्रेस और भाजपा को दो तिहाई बहुमत का जनमत मांगने के लिए विवश किया था। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत दोनों ही यही कहते रहे। अब इस दो तिहाई बहुमत के लिए ये सियासी दल कोई भी दांव खेलने को तैयार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजपुर में यशपाल आर्य को टिकट देकर भाजपा ने जीत के लिए हर दांव खेलने का संकेत दिया। 18 मार्च, 2016 को सदन में मचे सियासी घमासान और उसके बाद राष्ट्रपति शासन के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत का साथ देने वाले यशपाल आर्य ने भाजपा का दामन थाम कर जरूर अवसरवाद और अति महत्वकांक्षी होने का दाग अपने दामन पर ले लिया। कहा जा रहा है कि आर्य अपने बेटे संजीव आर्य के लिए भी टिकट मांग रहे थे और कांग्रेस में इस बात का विरोध भी हो रहा था।


अब बारी कांग्रेस की है। कांग्रेस के टिकट अब घोषित होंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की निगाह भी कद्दावर भाजपा असंतुष्ट नेताओं पर है। शर्त यहां भी जीत का दमखम रखने की है। खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कह चुके हैं कि भाजपा के कई असंतुष्ट उनके संपर्क में हैं। ऐसा हुआ तो तोड़ फोड़ की राजनीति प्रदेश में चरम पर होगी।

18 मार्च, 2016 को सदन में कांग्रेस के विधायकों की बगावत से साबित हो गया था कि प्रदेश में 36 का जादुई आंकड़ा अपनी चमक खो चुका है। यशपाल आर्य का भाजपा में जाना साबित कर रहा है कि चुनाव में प्रदेश की राजनीति अब और नाजुक दौर में पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed