फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics in Uttarakhand heated up over the statement of toppling the government with Rs 500 crore

Uttarakhand: अचानक सरकार गिराने की बात कहां से आई?...विधायक के बयान से गरमाई प्रदेश की सियासत, बढ़ी हलचल

Thu, 29 Aug 2024 10:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Aug 2024 10:51 AM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार गिराने की साजिश का बयान गंभीर है और हरहाल में इसकी जांच होनी चाहिए। यह बात कहां से आई, क्यों आई सत्यता सामने आना जरूरी है।

विज्ञापन
Politics in Uttarakhand heated up over the statement of toppling the government with Rs 500 crore
सीएम धामी के साथ विपक्षी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भराड़ीसैंण विधानसभा में 500 करोड़ से प्रदेश की भाजपा सरकार को गिराने के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बयान से प्रदेश की सियासत गरमा उठी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सरकार गिराने की साजिश वाले बयान को बेहद गंभीर बताया है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि इस मामले की हर हाल में जांच होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर निशंक की प्रतिक्रिया खूब वायरल हो रही है। इस मामले में विपक्ष ने उमेश कुमार पर तंज किया है कि धामी सरकार के गिराने की साजिश को लेकर उमेश कुमार क्यों परेशान हैं।
विज्ञापन


बहरहाल, इस मसले पर सियासी हलकों में चर्चा गरम है। डॉ. निशंक का कहना है कि विधानसभा का सदन कोई नुक्कड़ नहीं कि वहां बिना प्रमाणिकता के कोई भी बात कह दी जाए। सदन की गरिमा है और यदि यह बात कही है तो इसमें सत्यता होगी। इसलिए इसकी गंभीरता को समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चुनी सरकार को गिराने की कोशिश
प्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि आखिर सरकार गिराने की साजिश के पीछे कौन है? यह बात कहां से आई, क्यों और आई? लोकतंत्र के लिए इससे खतरनाक बात कोई और नहीं हो सकती है कि एक चुनी सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है। इसका खुलासा होना चाहिए। चूंकि यह बयान सदन में दिया गया है तो विधानसभा अध्यक्ष को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए।

 

मैंने बहुत जिम्मेदारी से इस सवाल को उठाया : उमेश कुमार

उधर, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने फेसबुक पर लिखा कि 500 करोड़ में सरकार गिराने की साजिश के सूत्र के बारे में पूछ रहे हो तो सुनो..... तुम क्या चाह रहे हो? सूत्र की हत्या हो जाए? मैं तो दावे के साथ इस बात को कह रहा हूं कि सरकार इसकी जांच कराएगी तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। जिस सवाल को लेकर आपके मन में कुलबुलाहट हो रही है कि उमेश कुमार को सपना आया? उमेश कुमार को कैसे पता? तो आपको बता दूं कि मैंने बहुत जिम्मेदारी से इस सवाल को उठाया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: देश-दुनिया महसूस होगी प्रदेश के इत्र की खुशबू, तीन करोड़ लागत से बनाई जा रही आधुनिक प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed