फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will return Uttarakhand today after meeting Nadda

सियासत: नड्डा से मुलाकात के बाद आज उत्तराखंड लौटेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Sat, 05 Mar 2022 01:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Mar 2022 01:39 PM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने 10 मार्च और उसके बाद की राजनीतिक परिस्थितियों पर धामी को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Politics: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will return Uttarakhand today after meeting Nadda
Pushkar Singh Dhami - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वाराणासी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार में शामिल होने के गए धामी ने नड्डा को उत्तराखंड के चुनाव के बारे में फीड बैक दिया।  पहले मुख्यमंत्री के नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की संभावनाएं जताई जा रही थीं, लेकिन नड्डा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री को भी उत्तरप्रदेश चुनाव प्रचार में शामिल होना था। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए धामी शुक्रवार को वाराणासी पहुंचे। वहां नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो कार्यक्रम में शरीक होने के लिए पहले से मौजूद थे। इसी दौरान धामी ने नड्डा से भेंट की। 
विज्ञापन


भाजपा को एक बार फिर से प्रचंड बहुमत मिलने को लेकर आश्वस्त दिखे सीएम
सूत्रों के मुताबिक, नड्डा और धामी की इस मुलाकात में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। धामी उत्तराखंड में भाजपा को एक बार फिर से प्रचंड बहुमत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने नड्डा को बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022: पोस्टल बैलेट सूची में रिटायर्ड और दिवंगत के भी नाम, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र


उधर, सियासी हलकों में धामी और नड्डा की मुलाकात के निहितार्थ टटोले जा रहे हैं। हरिद्वार सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने भी नड्डा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कहा गया कि 10 मार्च को भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का रहा तो निशंक की भूमिका अहम हो सकती है। इसे प्रदेश भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर भी देखा गया। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों ने ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया।

डॉ. निशंक के बाद मुख्यमंत्री धामी भी नई दिल्ली पहुंचे। खबरें आईं कि यूपी चुनाव में व्यस्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से धामी पांच मार्च को मुलाकात कर सकते हैं। इस बीच सीएम यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे और उत्तरप्रदेश में भाजपा के प्रचार में शामिल हो गए। उन्होंने वाराणासी में प्रधानमंत्री के रोड शो में भाग लिया और फिर नड्डा से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के शनिवार शाम तक देहरादून लौटने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed