{"_id":"633e5b6c803ed93fbe29edef","slug":"politics-bjp-gav-setback-to-mamta-rakesh-party-gave-ticket-to-former-mla-deshraj-karnwal-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: भाजपा ने ममता राकेश को दिया झटका, पार्टी ने पूर्व विधायक कर्णवाल की बेटी को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: भाजपा ने ममता राकेश को दिया झटका, पार्टी ने पूर्व विधायक कर्णवाल की बेटी को दिया टिकट
Thu, 06 Oct 2022 10:11 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:11 AM IST
सार
भगवानपुर ब्लॉक में कांग्रेस विधायक ममता राकेश की बेटी आयुषि ने तेलपुरा सीट से बीडीसी का चुनाव निर्विरोध जीत लिया था। पार्टी आयुषि को ब्लॉक प्रमुख का टिकट देगी ऐसी चर्चा थी, लेकिन आयुषि के ज्वाइन करने पर भाजपा के अंदर विरोध पनप रहा था। इसी के चलते पार्टी ने आयुषि के नाम पर मुहर नहीं लगाई।
विज्ञापन
mamta rakesh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में भाजपा ज्वाइन करने वाली भगवानपुर कांग्रेस विधायक की बेटी आयुषि को ब्लॉक प्रमुख का टिकट नहीं मिला है। पार्टी ने पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की बेटी पर भरोसा जताया है। इससे इस सीट पर राजनीतिक माहौल फिर से पलट गया है। अब गेंद पूर्व विधायक के पाले में आ गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भगवानपुर ब्लॉक में कांग्रेस विधायक ममता राकेश की बेटी आयुषि ने तेलपुरा सीट से बीडीसी का चुनाव निर्विरोध जीत लिया था। वहीं, सिसौना सीट पर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की बेटी करुणा ने चुनाव जीता था। चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक की बेटे अभिषेक और बेटी आयुषि ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन
माना जा रहा था कि पार्टी आयुषि को ब्लॉक प्रमुख का टिकट देगी लेकिन सूूत्रों के मुताबिक आयुषि के ज्वाइन करने पर भाजपा के अंदर विरोध पनप रहा था। इसी के चलते पार्टी ने आयुषि के नाम पर मुहर नहीं लगाई। बुधवार को जारी पांच ब्लॉकों की सूची में पूर्व विधायक की बेटी करुणा कर्णवाल को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया गया है। खानपुर से नितीश कुमार, नारसन से कोमल देवी, लक्सर से डॉ. हर्ष दौलत और बहादराबाद से आशा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Women Horizontal Reservation: सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेगी सरकार, बैठक में लिया फैसला
पार्टी भी गई और टिकट भी
जानकारों का कहना है कि ममता राकेश बच्चों को भाजपा ज्वाइन नहीं कराती तो कांग्रेस के बैनर तले बेहतर प्रदर्शन कर सकती थीं। इस एक फैसले ने पूरे घटनाक्रम को बदल दिया। अब तीन बार विधायक बनाने वाली कांग्रेस को न तो विधायक में पहले जितना विश्वास रहा और जिस उद्देश्य से भाजपा ज्वाइन कराई थी, वह भी पूरा नहीं हुआ।