फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police will deal strictly with those who disturb harmony: SDM

सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : एसडीएम

Fri, 28 Jul 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police will deal strictly with those who disturb harmony: SDM
मोहर्रम को लेकर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने कोतवाली में बैठक की। बैठक में शांति समिति के सदस्यों के साथ ही जनप्रतिनिधि और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कहा कि सौहार्द बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। मोहर्रम जुलूस के सकुशल संपन्न कराए जाने में सहयोग की बात कही। कहा कि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सरकार के दिशा निर्देश का पालन करना होगा। जुलूस के दौरान सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन




सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से किसी धर्म विशेष के प्रति किसी भी प्रकार की प्रतिकूल टिप्पणी न करने की कड़ी हिदायत दी गई। जुलूस के दौरान सभी समुदायों से पुलिस को अपेक्षित सहयोग करने की अपील की गई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार भी भ्रामक, काल्पनिक सूचनाओं के प्रेषण से परहेज करने की हिदायत दी। कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन पुजारी, चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed