फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police will control rash driving.

ऋषिकेश: तेज वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

Mon, 08 Feb 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनिकीरेती (ऋषिकेश)
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनिकीरेती (ऋषिकेश) Updated Mon, 08 Feb 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
police will control rash driving.

टिहरी पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने यात्रा के दौरान दुर्घटनाएं रोकने के लिए तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ मुहिम शुरू करने की बात कही है। इसके लिए यात्रा मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग, बैनर और बोर्ड चस्पा कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे वाहनों पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। एसपी ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के लाइसेंस रद्द करने के साथ ही उनके खिलाफ संबंधित कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को थाना मुनिकीरेती में टिहरी के पुलिस अधीक्षक बलेंदरजीत सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा में एंटी रस ड्राइविंग हेल्पलाइन पर चर्चा की। एसपी ने कहा कि वाहनों में ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के आम नागरिकों से एसएमएस, व्हाट्स एप, या हेल्पलाइन नंबर पर कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील भी की। बताया गया कि इस तरह के कार्यों में संलिप्त चालकों के पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या पर्व पर रहेगी सुरक्षा चाक चौबंद
पुलिस अधीक्षक बलेंदरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या कुंभ स्नान पर्व के लिए तीर्थ क्षेत्र में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई हैं। मेला प्रशासन की ओर से जगह-जगह पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी दिक्कतों से जूझना नहीं पडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed