फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police will also issue look out notice against YouTuber

यूट्यूबर के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कराएगी पुलिस

Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police will also issue look out notice against YouTuber
ट्रैफिक रुकवाकर बीच सड़क पर शराब पीने के मामले फंसे यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ पुलिस लुक आउट नोटिस जारी कराएगी। इसके लिए उसके पासपोर्ट की जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले दिनों कटारिया दुबई चला गया था। लिहाजा उसके फिर विदेश भागने की आशंका है।
विज्ञापन

सड़क पर शराब पीते वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी के आदेश पर बॉबी कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पता चला कि उसने 25 जुलाई को देहरादून के किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर शराब पीते वीडियो बनवाया था। पुलिस ने नियमानुसार उसे बुलाने के लिए नोटिस जारी किया। कटारिया को 14 अगस्त को देहरादून आकर बयान दर्ज कराने को कहा गया था, लेकिन पता चला कि वह दुबई चला गया है।
विज्ञापन

उसके वकील ने दून पुलिस से संपर्क किया था। बुलाने पर भी वह जब देहरादून नहीं आया तो कैंट पुलिस ने कटारिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इंस्पेक्टर कैंट राजेश सिंह रावत ने बताया कि फिलहाल पुलिस उसके पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसके विदेश भागने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पुलिस एक रिपोर्ट तैयार कर सीबीआई को भी देगी ताकि उसका लुक आउट नोटिस जारी किया जा सके। इसके बाद किसी भी एयरपोर्ट पर उसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed