फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police verification of passport will change

पासपोर्ट के पुलिस सत्यापन में होगा बदलाव

Fri, 19 Aug 2016 09:52 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट / अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Aug 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
Police verification of passport will change
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग

पासपोर्ट के पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है। आवेदक को यह भी बताना होगा कि आवेदन से पूर्व एक साल की अवधि में कहां-कहां निवास किया। नई व्यवस्था पांच सितंबर से लागू हो जाएगी। विदेश मंत्रालय ने देश भर के पुलिस मुख्यालयों को इस बारे में सूचित किया है।

विज्ञापन


पासपोर्ट आवेदक की पुलिस जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) द्वारा भरे जाने वाले व्यक्तिगत विवरण पत्र (पीपीएफ) की प्रश्नावली में भी कुछ सुधार हुआ है। अब प्रश्नों की संख्या 12 से घटाकर नौ कर दी गई है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था से पीपीएफ में आवेदक के वर्तमान, स्थायी पते और आवेदन की तिथि से पूर्व विगत एक साल के दौरान दर्शाए गए सभी निवास स्थानों से संबंधित विवरण एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। पुलिस जांच रिपोर्ट की प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ बनाने और इसमें तेजी लाने के क्रम में व्यवस्था में बदलाव का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने भी राज्य के पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना निदेशक और सभी जिला पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजकर इस बारे में अवगत कराया है।


ऐसे हुए नौ प्रश्न
- आवेदक के फोटोग्राफ और व्यक्तिगत विवरण के मौखिक सत्यापन के दोनों प्रश्न एक ही कॉलम में शामिल होंगे।
- आवेदक के पहले पासपोर्ट था या नहीं? और कभी विदेश का दौरा किया था? यह दोनों प्रश्न हटेंगे

चार सितंबर के बाद पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट एप्लीकेशन पर पुराने प्रारूप में तैयार पुलिस जांच रिपोर्ट स्वीकार करना संभव नहीं होगा। पुलिस महानिदेशक से भी अनुरोध किया है कि सभी जिला पुलिस प्रमुखों को इस बारे में निर्देशित करें।
- विजय शंकर पांडे, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed