फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police verification by mobile for passport.

पासपोर्ट के लिए अब नहीं काटने होंगे पुलिस स्टेशन के चक्कर

Sat, 06 Feb 2016 12:12 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
police verification by mobile for passport.

पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन मोबाइल पर होगा। इससे पुलिस वेरिफिकेशन के कार्य में तेजी आएगी। वेरिफिकेशन जल्द होगा तो पासपोर्ट जारी करने में भी कम दिन लगेंगे। इस योजना से वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस हो जाएगी। उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने भी इस पर कसरत शुरू कर दी है। फिलहाल यह सुविधा हैदराबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में लागू है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसान बनाने और इसमें तेजी लाने के लिए 25 जनवरी को एम पासपोर्ट पुलिस एप लांच किया है। योजना के तहत देश के सभी जिला पुलिस मुख्यालय (डीपीएचक्यू) को इस मोबाइल एप से जोड़ा जा रहा है। इसमें पुलिस के फील्ड वेरिफिकेशन अफसर के पास मोबाइल या टैबलेट होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


डिजिटल देनी होगी जानकारी

मोबाइल एप में वेरिफिकेशन फार्म में आवेदक के बारे जुटाई जाने वाली जरूरी जानकारी और पूछताछ के बारे में कॉलम होंगे। पुलिस वेरिफिकेशन फील्ड आफिसर को मोबाइल एप से फार्म डाउनलोड कर आवेदक से पूछताछ और डाक्यूमेंट्स की जांच कर इसमें जरूरी जानकारी डिजिटल फॉरमैट में भरनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह फार्म आनलाइन डीपीएचक्यू और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को भेज दिया जाएगा। वेरिफिकेशन रिपोर्ट पॉजीटिव होने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आवेदक के पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।


इनका है कहना
विदेश मंत्रालय राज्य पुलिस से इस संबंध में बात कर रहा है। पासपोर्ट कार्यालय भी इसमें समन्वय स्थापित कर रहा है। यह व्यवस्था लागू होने से पुलिस वेरिफिकेशन और पासपोर्ट जारी करने को अधिक गति मिलेगी।
- विजय शंकर पांडेय, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed