फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police traffic jam planning flop.

दारोगा ड्यूटी प्वाइंट फॉर्मूला पहले दिन फ्लॉप

Fri, 21 Nov 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो /अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Nov 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
police traffic jam planning flop.

देहरादून को जाम से निजात दिलाने के लिए तैयार किया गया ड्यूटी प्वाइंट फार्मूला पहले दिन ही फ्लॉप हो गया।

विज्ञापन


पुलिस का दावा था कि शहर के 16 ड्यूटी प्वाइंट पर दारोगा और सिपाही तैनात रहकर ट्रैफिक संभालेंगे। गुरुवार को अमर उजाला ने फार्मूला लागू होते ही पड़ताल शुरू की तो हकीकत नुमायां हो गई।

पटेलनगर से राजपुर रोड पर बहल चौक तक विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट का जायजा लिया गया। इस दौरान कई जगह दारोगा-सिपाही नदारद मिले। कुछ जगह दिखे भी तो ड्यूटी करने के बजाय टाइमपास करते रहे।
विज्ञापन


समय: दोपहर 12:10 बजे
स्थान: पटेलनगर लालपुल से सब्जी मंडी

ड्यूटी प्वाइंट पर रोजमर्रा की तरह एक सिपाही ही यातायात को नियंत्रित करता रहा। तैनात किए गए दारोगा और सिपाही को ढूंढने के लिए अमर उजाला टीम ने कई चक्कर लगाए। लालपुल और निरंजनपुर मंडी में स्थित चेक पोस्टों को भी देखा गया, लेकिन दोनों जगह दारोगा नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय: दोपहर 12:25 बजे
स्थान: सहारनपुर चौक से भूसा स्टोर

भूसा स्टोर का मोड़ रामभरोसे ही था। अलबत्ता एक दारोगा सड़क के दूसरी ओर बैठकर आराम फरमाते दिखे। सहारनपुर चौक पर सिपाही यातायात संचालित कर रहा था। यहां पर स्पेशल ड्यूटी में लगे दारोगा और सिपाही नदारद थे। सिपाही ने इसकी जानकारी होने से ही मना कर दिया।

समय: दोपहर 01:10 बजे
स्थान: घंटाघर चौराहा

घंटाघर ड्यूटी प्वाइंट पर जरूर दारोगा नजर आए। हालांकि, वह ट्रैफिक संचालित करने के बजाय बूथ में मोबाइल पर बातचीत करने में बिजी थे। सिपाही जरूर यातायात व्यवस्थित करते हुए नजर आया। यहां ट्रैफिक का सिपाही भी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखा।

समय: दोपहर 01:25 बजे
स्थान: यूकेलिप्टस (बहल) चौक

यहां एकमात्र सिपाही के भरोसे यातायात की व्यवस्था थी। दोपहर में जाम बढ़ा तो सिपाही को वाहनों को निकलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। एक दारोगा पहुंचे जरूर, लेकिन घूम-फिरकर निकल लिए। वहीं, ड्यूटी के नाम पर एक दीवान पुलिस बूथ में बैठा रहा।

समय: दोपहर 01:45 बजे
स्थान: सेंट जोजेफ्स स्कूल

सेंट जोजेफ्स स्कूल की छुट्टी होते ही राजपुर रोड पर जाम लग गया। पुलिस और होमगार्ड के जवान ही वाहनों के लिए निकालने के लिए यहां से जूझते रहे। कोई दारोगा ट्रैफिक कंट्रोल के लिए दूर तक नहीं दिखा। बाद में घंटाघर तक जाम की स्थिति बन गई।


दारोगा और सिपाही ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन दोपहर में फार्मेसिस्टों के सीएम आवास मार्च की घोषणा के बाद दारोगाओं और पुलिस फोर्स को परेड ग्राउंड पर क्लोज कर लिया गया था। इससे कुछ दिक्कतें हुईं। ड्यूटी प्वाइंट की चेकिंग करने वाले इंस्पेक्टरों को संबंधित पुलिसकर्मियों के हस्ताक्षर लेने के लिए कहा है, ताकि औचक मिलान किया जा सके।
- अजय सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed