फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police tells important fact about india biggest crime

देश के सबसे बड़े अपराध को अंजाम देने वाले शातिर की एजूकेशन जानकर दंग रह जाएंगे

Mon, 31 Jul 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 31 Jul 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
police tells important fact about india biggest crime
cyber crime

देश के सबसे बड़े साइबर क्राइम को देहरादून में अंजाम देने वाले शातिर की एजूकेशन जानकर आप दंग रह जाएंगे। पुलिस ने इन अपराधियों के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन


स्कीमर (डाटा कॉपी करने की डिवाइस) से एटीएम कार्ड का डाटा चुराकर सैकड़ों लोगों के खातों से लाखों उड़ाने वाले साइबर क्रिमिनल्स एजुकेशन के मामले में अनाड़ी हैं। लेकिन कम पढ़े-लिखे इन क्रिमिनल्स ने डाटा कॉपी करने व क्लोनिंग कर डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बनाने की तकनीक से पुलिस और साइबर एक्सर्प्ट्स की नींद हराम कर दी। महज आठवीं पास गिरोह का सरगना रामबीर एक झटके में लाखों कमाने की चाह रखने वालों के लिए साइबर क्राइम का मास्टर बन गया। उसने करीब 17 लोगों का गैंग तैयार कर उन्हें बाकायदा इसकी ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन


देहरादून के उपभोक्ताओं के बैंक खातों से जयपुर और दिल्ली में रकम निकालने का मामला जब प्रकाश में आया था, तब लगा कि कैश उड़ाने वाले साइबर एक्सपर्ट्स होेंगे। पर मामले का खुलासा हुआ तो सच इसके उलट निकला। पुलिस के अनुसार, झज्जर (हरियाणा) का रहने वाला गिरोह का सरगना रामबीर आठवीं पास है, जबकि जगमोहन दसवीं फेल बताया गया है। तीसरे आरोपी सुनील और जेल भेजी गई अनिल कुमारी की शैक्षिक योग्यता भी बेहद कम है। लेकिन इनकी करतूतों ने कई प्रदेशों की पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स के पसीने छुड़ा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के प्रयास जारी

police tells important fact about india biggest crime
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, ये लोग एटीएम कार्ड का डाटा चोरी कर बैंक खातों से रकम उड़ाने का यह गोरखधंधा काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन देहरादून में वारदात को अंजाम देना भारी पड़ गया। एसटीएफ के एएसपी अजय सिंह ने बताया कि ये लोग एटीएम कार्ड का डाटा चोरी कर रकम उड़ाने की तकनीक के मास्टर हैं। पहले रामबीर ने इसकी शुरुआत की थी। अब वह कई लोगाें को इसका राजदार बना चुका है। गैंग के सदस्य अलग से भी घटनाएं कर रहे हैं।

बैंकों ने 42 शिकायतों का लिया संज्ञान
एफआईआर के लिहाज से देश के सबसे बड़े साइबर ठगी के मामले में बैंकाें ने 42 शिकायतों का संज्ञान ले लिया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बैंक अधिकारियों से बातचीत के आधार पर बताया कि बैंक ने खातेदाराें की रकम वापस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक-दो दिन में रकम खातों में पहुंच जाएगी। शिकायतकर्ताओं को बैंकों से संपर्क करने के लिए कहा गया है। 

साइबर क्रिमिनल्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं। अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने बताया कि फरार रामबीर और उसके दो साथियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई चल रही है। सोमवार तक कुछ और कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed