फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police stopped Congress workers who came out to show black flags to the Chief Minister

Dehradun News: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

Tue, 08 Apr 2025 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Police stopped Congress workers who came out to show black flags to the Chief Minister
- काले झंडे छीनकर थाना परिसर में बैठाया, कार्यक्रम के बाद छोड़ा
विज्ञापन

- कूड़ा निस्तारण केंद्र को हटाए जाने की मांग को लेकर किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने काले झंडे छीनकर सभी कार्यकर्ताओं को थाना परिसर में लाकर लगभग दो घंटे बैठाया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र को स्थानांतरित करने की मांग पिछले काफी समय से सेलाकुई के निवासी करते चले आ रहे हैं। लेकिन इस संबंध में उन्हें राहत नहीं मिल रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहसपुर दौरे पर आने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता काले झंडे लेकर शहीद सत्येंद्र चौक पर एकत्रित हो गए। उधर मौके पर पहले से मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन, उनके विरोध पर अड़े रहने के कारण पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यकर्ताओं को लेकर थाना परिसर पहुंची जहां, उन्हें लगभग दो घंटे तक बैठाने व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त करने के बाद वापस देहरादून लौट जाने पर छोड़ दिया गया। विरोध करने वालों में द्वारिका सेमवाल, संदीप मेहरा, सोनी बिष्ट, चरण सिंह कोटियाल, अमित नेगी, हरीश बिष्ट, अशोक नेगी, शाहिद, धर्मवीर, जयवीर धीमान, अखिलेश गुप्ता, शिवम त्रिपाठी, मनोज गुंसाई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed