फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police stop minor girl marriage in pithoragarh

सात फेरों से पहले मंडप पर पहुंची पुलिस, बिना दुल्हन के लौटी बारात

Mon, 08 May 2017 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 May 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
police stop minor girl marriage in pithoragarh
Demo pic

दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे होने ही वाले ही थे, तभी वहां पुलिस आ पहुंची। इसके बाद जो बवाल हुआ, ‌उसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन


मामला पिथौरागढ़ जनपद के गंगावली क्षेत्र स्थित नौतस घाटी से जुड़ा है। यहां के एक दूरस्थ गांव में नाबालिग के सात फेरों से पहले ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की सख्ती पर बरात को खाली हाथ लौटना पड़ा।  
विज्ञापन

 
नौतस घाटी के एक गांव में नाबालिग की शादी होनी थी। बारात बागेश्वर जिले के दूरस्थ खातीगांव क्षेत्र से आई थी। एक दिवसीय विवाह कार्यक्रम था। विवाह वाले घर में बारात सहित आमंत्रित लोगों के भोजन का इंतजाम भी कर लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन के दरवाजे पर बारात और पुलिस दोनों साथ पहुंची

police stop minor girl marriage in pithoragarh
Demo pic

बारात दुल्हन के दरवाजे के पास पहुंच गई। इसी दौरान राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में राजस्व दल पहुंच गया। राजस्व दल ने दुल्हन की उम्र पूछी और दस्तावेज दिखाने को कहा। दस्तावेजों के अनुसार दुल्हन की उम्र 17 वर्ष निकली। 

दुल्हन के अवयस्क होने पर राजस्व दल ने कानून का हवाला देते हुए शादी रोकवा दी। कुछ लोगों ने विरोध किया तो जबरन शादी करने पर हवालात भेजने की धमकी दी।

राजस्व दल की इस चेतावनी के बाद बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। शादी के जश्न का रंग बदल गया। राजस्व दल ने दूल्हे सहित उसके परिजनों को कानून की जानकारी दी। इसके बाद बाराती उल्टे पांव लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed