{"_id":"66d5074ea39cd2a889020c58","slug":"police-station-surrounded-to-arrest-the-accused-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-491185-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए कोतवाली का घेराव
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के पास लांघा क्षेत्र निवासी युवक और उसके दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए रुद्रसेना फाउंडेशन ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
रविवार को रुद्रसेना फाउंडेशन के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पुलिस से कहा कि लांघा क्षेत्र के पसोली निवासी रघुवीर सिंह 25 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ कार से घर जा रहे थे। उप जिला अस्पताल के पास हिमाचल प्रदेश और हरियाणा नंबर की कार में सवार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। रघुवीर सिंह और उसके दोस्तों पर तलवार, लाठी और डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए। राकेश उत्तराखंडी ने बताया कि घटना को सात दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट, दीपक तोमर, सुरेंद्र चौहान, कपिल शर्मा, मुकेश तोमर, अंकित, बिट्टू आदि शामिल रहे।