{"_id":"653026e6ad61060dde0d3694","slug":"police-station-arrested-three-people-for-selling-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-269618-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिना लाइसेंस मांस बेचने पर तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिना लाइसेंस मांस बेचने पर तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
Iपशुक्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्जI
थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस के मांस बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। चारों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित मांस का व्यापार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना लाइसेंस के मांस का व्यापार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि खुशहालपुर गांव में बिना लाइसेंस मांस बेचने की शिकायती प्राप्त हो रही थी। जिस पर पुलिस टीम गठित कर एक दुकान में छापा मारा गया। जहां 304 किलो कटा हुआ मांस बरामद हुआ। मौके पर मौजूद तीन लोग मांस बेचने से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
जिस पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान गांव के रहने वाले साजिद, दिलशाद और कुर्बान निवासी ग्राम संसारपुर थाना बेहट यूपी के रूप में हुई। एक अन्य आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मांस को जमीन में दफना कर नष्ट कर दिया गया।