फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police started investigation the case of beating of youth

Dehradun News: युवकों को पीटे जाने के मामले की पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 07 Jan 2024 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police started investigation the case of beating of youth
कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में युवकों की पिटाई के मामले में जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि पहले चरण में बारीकी से वीडियो को देखा जा रहा है। जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया की विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




बता दें कि दो युवकों को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। शुक्रवार को पीड़ित एक युवक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित राहुल निवासी मेंहूवाला ने आरोप लगाया था कि गत दो जनवरी की रात्रि को करीब 11:00 बजे वह अपने साथी दिनेश के साथ पैदल घर लौट रहा था। घर वाले रास्ते में बलबीर शर्मा, सुरेश शर्मा, बलबीर नेगी ने दोनों पर घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़कर बुरी तरह से मारा पीटा। उन्हें बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed