{"_id":"897b3c048f35557b03a7539cb7554e91","slug":"police-seas-a-vechicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती लगा लड़कियों का पीछा कर रहे थे 'शहजादे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबत्ती लगा लड़कियों का पीछा कर रहे थे 'शहजादे'
अमर उजाला, नारसन
Updated Sat, 05 Oct 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कुछ युवकों को लालबत्ती वाली सफारी कार में बैठकर एक स्कार्पियो कार को बार-बार ओवर टेक करना और पुलिस पर दिल्ली के एक विधायक का रौब गालिब करना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवकों की सफारी कार सीज कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात को दिल्ली का एक परिवार हरिद्वार से स्कार्पियो कार में सवार होकर दिल्ली लौट रहा था। कार में कुछ लड़कियां भी बैठी थीं। इसी बीच लालबत्ती लगी सफारी कार इनके पीछे लग गई।
विज्ञापन
रुड़की के बाद सफारी कार स्कार्पियो के आगे-पीछे चलने लगी। इस तरह से कई बार स्कार्पियो कार को ओवर टेक करके परेशान करने की कोशिश की गई। आखिर स्कार्पियो कार सवार लोगों ने आगे निकलकर नारसन पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
सफारी कार को रोक लिया
बैरियर पर पुलिस ने पीछे से आ रही सफारी कार को रोक लिया। पुलिस ने बताया कि युवकों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को दिल्ली के एक विधायक का भतीजा बताया। जिस व्यक्ति का नाम लिया गया जांच करने पर वह दिल्ली का विधायक था ही नहीं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जीबी पांडे का कहना है कि युवकों ने खुद को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की थी। वाहन के कागजात नहीं होने पर उसे सीज कर दिया गया। शिकायत करने वालों ने भी सिर्फ ओवर टेक करने की बात कही थी, इसलिए युवकों के खिलाफ और कोई कार्रवाई नहीं की गई।