फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police rushed on fake information of kidnapping attempt

Dehradun News: महिला अपहरण के प्रयास की फर्जी सूचना पर पुलिस दौड़ी

Sun, 29 Jun 2025 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police rushed on fake information of kidnapping attempt

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र एक गांव से विवाहित महिला के अपहरण के प्रयास की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। हालांकि, बाद में सूचना फर्जी निकली। पुलिस के मुताबिक महिला स्वयं ही व्यक्ति से मिलने गई थी। परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने झूठी कहानी गढ़ी थी।




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि एक बाइक सवार ने नशीला पदार्थ सूंघाकर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर उसने अपनी जान बचाई। सूचना पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी विवेक भंडारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की तो महिला बाइक पर पीछे बैठी हुई थी। जब महिला की पोल खुल गई तो उसने पुलिस के सामने सच्चाई बयां की। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने के लिए आती थी। इस दौरान उसकी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। बताया दोनों आपस में बातचीत करने लगे। वह व्यक्ति से मिलने के आई थी। उसके साथ बाइक में जा रही थी। इस दौरान एक महिला ने उन्हें टोक दिया। इससे वह बुरी तरह से घबरा गई। बताया कि वह मौके पर भाग कर घर पहुंची। घर वालों को मामले का पता चलने की आशंका के चलते उसने झूठी कहानी बनाई। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना फर्जी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed