{"_id":"58f23b954f1c1bbd4ccf61cb","slug":"police-recover-money-from-email-hackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमेल हैकरों पर पुलिस का शिकंजा, ठगी के 67 लाख वसूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईमेल हैकरों पर पुलिस का शिकंजा, ठगी के 67 लाख वसूले
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Apr 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई स्थित रेजी इंडिया कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर एक करोड़ 10 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने 67 लाख रुपये वापस करा दिए है, पुलिस का दावा है कि अन्य राशि भी जल्द मिल जाएगी। धोखाधड़ी से यह रकम ताइवान के बजाए यूके के बार्कले बैंक के खाते में स्थानांतरित की गई थी।
विज्ञापन
साइबर थाने के इंस्पेक्टर अशोक त्यागी ने बताया कि सेलाकुई की रेजी इंडिया कंपनी के आस मोहम्मद की तरफ से नौ मार्च को अभियोग दर्ज कराया गया था कि उनकी कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर उनके खाते से चार किश्तों में एक करोड़ 10 लाख रुपये यूके (यूनाइटेड किंगडम) बार्कले बैंक के खाते में स्थानांतरित कर दिए।
विज्ञापन
यह रकम ताइवान के एक खाते में जानी थी, जो जालसाजी से यूके ट्रांसफर करा दी गई। इंस्पेक्टर भारत सिंह द्वारा इसकी विवेचना की गई। तकनीकी आधार पर कार्रवाई करते हुए कंपनी की 67 लाख रुपये की रकम वापस कराई गई है। बाकी रकम वापस कराने की प्रक्रिया चल रही है। ईमेल हेकिंग मामले की विवेचना में दोषियों को चिन्हित करने की कार्रवाई चल रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके अलावा अन्य फ्राड के करीब 58 हजार रुपये वापस कराए गए।
विज्ञापन
इस साल में 11 लाख 61 हजार रुपये वापस कराए गए है। उधर एसटीएफ की एसएसपी पी रेणुका देवी ने दावा किया कि जागरूकता अभियान से बैंक फ्राड और सोशल मीडिया के अपराधों में लगातार कमी आयी है। साइबर थाने का जागरूकता मुहिम आगे भी जारी रहेगी।