{"_id":"5b0648fb4f1c1b641b8b49db","slug":"police-investigate-chinese-couple-visit-on-tourist-visa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस चीनी दंपति को पांच दिन में भारत छोड़ने की चेतावनी, किया कुछ ऐसा कि पुलिस रख रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस चीनी दंपति को पांच दिन में भारत छोड़ने की चेतावनी, किया कुछ ऐसा कि पुलिस रख रही नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 26 May 2018 07:41 AM IST
विज्ञापन
chines couple
- फोटो : amar ujala
टूरिस्ट वीजा पर उत्तराखंड पहुंचे एक चीनी दंपति ने कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस उन पर नजर रखने लगी।
विज्ञापन
सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं पहुंचे चीन के दंपति को बिजनेस की बात करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों को टूरिस्ट वीजा के नियमों का उल्लंघन करने का आरोपी माना है।
एसएसपी ने दोनों को तत्काल देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। एसएसपी जन्मेजय खंड़ूरी के अनुसार यदि दोनों पांच दिन के अंदर देश नहीं छोड़ते हैं तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
एलआईयू निरीक्षक दीप भट्ट ने बताया कि लीयावो लीकिंग (पासपोर्ट संख्या 540141496) और सुकिन हे (पासपोर्ट संख्या 5382433) को चीन की सरकार ने 10 अगस्त 2011 को पासपोर्ट जारी किए।
विज्ञापन
Trending Videos
पेपर मिल प्रबंधन से बिजनेस की बात करने लगे
paper mil
दोनों चीन से 19 मई 2018 को टूरिस्ट वीजा संख्या 900 ई 4बीसी 61 के जरिए दिल्ली आए। इसी दिन दोनों लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल पहुंचे।
दोनों विदेशी नागरिकों के पेपर मिल में ठहरने की जानकारी मिलने पर एलआईयू के अधिकारियों ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पाया कि दोनों पेपर मिल प्रबंधन से बिजनेस की बात करने लगे।
इसके प्रमाण मिलने पर एलआईयू ने एसएसपी को विदेशी नागरिकों के बारे में पूरी जानकारी दी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने इस पर दोनों को नोटिस जारी किया है। एसएसपी ने इस मामले की जानकारी चीनी दूतावास और केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रदेश पुलिस के माध्यम से भेज दी है।